ABC News: हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के बख्तौरीपुरवा में रिटायर्ड पीएसी के बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सारा माल बरामद करने का दावा किया है.
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना के वक्त रिटायर्ड पीएसी जवान के बेटे और बहू घर से कुछ दूरी पर उनके खाली प्लॉट में बंधे जानवरों को खाना देने गए थे, उसी समय दोनोें शातिर यहां से निकले और मौका देखकर पहले मेन गेट फिर अंदर जाकर कमरे और अलमारियेां के ताले तोड़कर 21 लाख की ज्वैलरी और कैश आदि चोरी कर दिया. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो अभियुक्त दिखाई दिए. इसके बाद कैमरों की मदद से सर्च करते पुलिस उनके घर पहुंच गई और शातिर अभियुक्त राहुल कनौजिया और पवन उर्फ रवि चौरसिया को गिरफ्तार किया.
इसमें राहुल पर 16 और पवन पर छह मुकदमें दर्ज हैं. डीसीपी साउथ ने बताया कि दोनों कुछ समय पहले ही जेल से छूटे हैं. दोनों की मुलाकात जेल में हुई और आपस में दोस्ती हो गई, जिसके बाद दोनों मिलकर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे.

