ABC News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक पर कल कठोर कानून लाएंगे. उन्होंने बताया कि नंदन नीलेकणी की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स बनेगी.
पीएम ने ये वीडियो भी मोबाइल से सेल्फी कैमरे से रिकॉर्ड किया है. पीएम ने कहा कि फ्रेंड्स विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार लगातार अनेक कदम उठा रही है. जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया. वे जेलों में सड़ रहे हैं. हमने फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं. हम कल पार्टियामेंट के अंदर भी कठोर कानून प्रावधानों के साथ नया कानून बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है. हमारी परीक्षा पद्धति विश्वस्त हो, हमारी परीक्षा पद्धति ट्रांसपेरेंट हो, हमारी परीक्षा पद्धति में सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो. इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणी के नेतृत्व मेें हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का निर्णय किया है, जो एक्जामनिशेन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा और जल्द से जल्द आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने का काम कमेटी की रिपोर्ट के बाद तय कर दिया जाएगा.

