ABC News: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच जारी है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा ने बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो इस सीरीज में लगातार तीसरी बार फ्लॉप साबित हुए. अभिषेक सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वो इस सीरीज में एक बार भी दहाई का आंकड़ा क्रॉस नहीं कर सके.

उससे भी हैरानी की बात ये है कि अभिषेक शर्मा तीनों मैचों में एक ही गेंदबाज का शिकार बने. जिम्बाब्वे के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आगे तीनों मैचों में अभिषेक शर्मा ने घुटने टेक दिए. 29 वर्षीय पेसर ने लगातार तीसरी बार भारतीय ओपनर का शिकार किया. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अभिषेक ने 1,8 और 2 का स्कोर किया. वो इस शृंखला में कुल मिलाकर सिर्फ 11 रन ही बना सके. गौरतलब हो कि कुछ महीने पहले तक अभिषेक शर्मा के सामने अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे, लेकिन जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी ने उन्हें लगातार तीन बार पवेलियन की राह दिखाई

जिम्बाब्वे के इस गेंदबाज के सामने अभिषेक शर्मा बेबस दिखे. तीसरे मैच में ऑफ साइड की दिशा में तेज तर्रार शॉट खेलने की कोशिश में अभिषेक कैच आउट हो गए. रविवार को मुझाराबानी ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद फेंकी. अभिषेक क्रीज से बाहर निकलकर कवर्स के ऊपर से बड़ा शॉट मारना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई और वे सिर्फ 2 रन ही बना सके. इससे पहले, पहले मैच में मुझाराबानी की उछाल भरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वे 1 रन बनाकर पॉइंट पर कैच दे बैठे थे, जबकि दूसरे मैच में 8 रन बनाकर बैकवर्ड पॉइंट पर आउट हुए.

