ABC News: कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड मर्चेंट नेवी ऑफिसर से 1.24 करोड़ रूपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर 19 अलग-अलग बार में कुल एक करोड़ 24 लाख रूपए ट्रांसफर करा लिए. पीड़ित की शिकायत पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस अब तक 24 लाख रूपए बचाने में कामयाब हो पायी है.
पुलिस आयुक्त ने बताया कि रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर के दोनेां बेटो अमेरिका में रहते हैं. पीड़ित 72 वर्षीय बुजुर्ग मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड सेकेंड इंजीनियर पद से रिटायर्ड हैं और तिलक नगर इलाके में पत्नी के साथ रहते हैं. उन्होंने थाना कोहना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2026 में फेसबुक के माध्यम से कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया. बातचीत के बाद उन्हें ऑनलाइन निवेश करने और कुछ ही समय में बेहतर रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया गया. शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें वेबसाइट के माध्यम से निवेश करने के लिए कहा. इसके बाद 15 फरवरी 2026 से 13 अप्रैल 2026 के बीच 19 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,24,10,805 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए. पीड़ित ने बताया कि वेबसाइट पर उनके निवेश की रकम और मुनाफे की जानकारी दिखाई जा रही थी. जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो उनसे करीब 90 लाख रुपये और जमा करने की मांग की गई. इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज करायी. पुलिस आयुक्त ने बताया कि फरवरी से अप्रैल तक करीब 19 ट्रांजैक्शन कर एक करोड़ 24 लाख रूपए लिए गए,, इसके लिए उन्होंने एफडी तोड़ने के अलावा पीएफ एकाउंट से भी रकम निकाली,,, बाद में जब शक हुआ तो साइबर क्राइम पुलिस के पास शिकायत की,,, पुलिस आयुक्त के अनुसार, इस गिरोह के लिंक बेंगलुरू, फरीदाबाद, महाराष्ट्र आदि जगहों पर मिले हैं, ठगी की रकम छह खातों में ट्रांसफर की है, साइबर ठगों के गिरोह को लेकर पुलिस को लीड मिली है, जल्द ही इस गैंग का खुलासा किया जाएगा.

