ABC News: टीवी जगत के सबसे चहेते कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (TejRan) एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री से इंटरनेट पर छा गए हैं. हाल ही में करण ने अपने मॉरीशस वेकेशन का एक ट्रैवल व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने रोमांटिक पलों को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इन तस्वीरों और वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है.
एक्टर करण कुंद्रा ने हाल ही में अपनी इस शानदार ट्रिप का एक ट्रैवल व्लॉग सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसमें कपल रोमांटिक अंदाज में एडवेंचर करता नजर आ रहा है. वीडियो में कई मजेदार पल नजर आ रहे हैं, लेकिन समंदर के अंदर के एक पल ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. इस ट्रिप का सबसे दिल छू लेने वाला पल तब आया, जब दोनों स्कूबा डाइविंग कर रहे थे. समंदर की गहराइयों के बीच करण और तेजस्वी ने पहले अपने हाथों से ‘दिल’ का आकार बनाया. इसके तुरंत बाद करण पानी के अंदर एक घुटने पर बैठकर तेजस्वी को प्रपोज कर देते हैं. हालांकि, वे पानी के नीचे बोल नहीं पा रहे थे, लेकिन करण के ‘आई लव यू’ कहने के अंदाज और तेजस्वी की खिलखिलाती मुस्कान ने इस पल को किसी फेयरीटेल जैसा बना दिया. स्कूबा डाइविंग के दौरान करण और तेजस्वी ने पानी के नीचे एक अद्भुत दुनिया को देखा और एक-दूसरे के साथ बहुत प्यारे पल शेयर किए. दोनों के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस जोड़ी को फैंस एक साथ देखना चाहते हैं और उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस व्लॉग में कपल मॉरीशस में अपनी छुट्टियों का आनंद लेता नजर आ रहा है. कपल समुद्री दुनिया को देखने के साथ-साथ सुकून भरे पल भी साथ में जीते नजर आ रहे हैं. हर चीज को दोनों काफी एंजॉय कर रहे हैं. इनकी प्रेम कहानी ‘बिग बॉस 15’ के घर में शुरू हुई थी. तब से यह जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस साल की शुरुआत में करण ने एक रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ में भी तेजस्वी को डायमंड रिंग के साथ आधिकारिक तौर पर प्रपोज किया था. फैंस अब बस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

