ABC News: कानपुर नगर निगम में अधिकारियों और पार्षदों के बीच चल रहा द्वंद एक बार फिर सामने आ गया. नगर निगम के जोन एक कार्यालय में उस समय हंगामा खड़े हो गए जब यहां पर वार्ता करने पहुंचे पार्षदों से पहले अधिशाषी अभियंता मौके से चले गए. इसके बाद आक्रोशित पार्षद अधिशाषी अभियंता के कार्यालय में धरने पर बैठ गए.
इस धरने में भाजपा, सपा, कांग्रेस निर्दलीय सभी पार्षद शामिल रहे. इसकी सूचना जब विधायक अमिताभ बाजपेयी को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए और पार्षदों के समर्थन में वहीं जमीन पर बैठ गए. पार्षदों ने आरोप लगाया कि जोन एक के अधिशाषी अभियंता आलोक श्रीवास्तव किसी काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, उनके वार्डों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं. टेंडर होने के तीन महीने बाद भी वर्क आर्डर जारी नहीं किए जा रहे हैं.
उन्होंने अधिशाषी अभियंता पर जानबूझकर विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया. वहीं, विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि उनके काम नहीं होते थे, तो वह सोचकर शांत थे कि विपक्ष का होने के नाते ऐसा हो रहा है लेकिन जिस तरह से यहां पर सत्ता पक्ष के पार्षद भी धरने पर बैठे हैं, उसे देखकर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने अफसरेां की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि देा घंटे बीतने के बाद भी नगर निगम का कोई अफसर बातचीत के लिए नहीं पहुंचा, पार्षदों ने महत्वपूर्ण फाइलें गायब होने का भी आरोप लगाया.
हालांकि, बाद में यहां पर नगर निगम के मुख्य अभियंता पहुंचे और पार्षदों के विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया.

