ABC News: कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव में किसान की निर्मम तरीके से की गई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त धर्मेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चापड़ और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं.
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपी ने घटना से एक सप्ताह पहले मृतक किसान को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद मृतक किसान ने गांव में झूठ अफवाह फैला दी कि आरोपी ने उसके 900 रूपए चोरी कर लिए हैं, इसके बदले में आरोपी की कुदाल और फावड़ा उसने रख लिया.
इससे आरोपी काफी परेशान थी. घटना वाली रात आरोपी नशे में था, इस बात की जानकारी जब आरोपी को लगी तो वह मौके पर पहुंचा और उसके सिर पर डंडे से वार किया और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी.

