ABC News: दो दिन पूर्व नगर निगम अधिकारियों पर सवाल उठाने वाली महापौर आज उस समय फिर भड़क गईं, जब नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अधिकारी नगर निगम निधि से होने वाले कार्यों का ब्योरा नहीं दे पाए. इससे नाराज महापौर कार्यकारिणी की बैठक छोड़कर चलीं गईं और दो टूक कहा कि जब पूरे ब्योरे के साथ अधिकारी आएंगे तभी अगली बैठक होगी.
महापौर ने जलभराव के मामले में भी अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाया. आपको बता दें कि दो दिन पूर्व जब कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई गई थी, तब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाली कंपनी के लिए बिना कार्यकारिणी की स्वीकृति से टेंडर मांगने पर नाराजगी जताई थी.
इसके बाद बैठक को स्थगित कर अगली कार्यकारिणी की बैठक में स्वीकृति का प्रस्ताव लाने और नगर निगम निधि से हुए पार्षदों के कार्यों का पूरा विवरण पेश करने कहा था. शुक्रवार को जब कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई तो महापौर ने अधिकारियों से नगर निगम निधि के कार्यों का ब्योरा तलब कर लिया. बताया जा रहा है कि यहां पर अधिकारी ब्योरा दे नहीं पाए तो महापौर नाराज हो गईं.
कार्यकारिणी के सदस्यों का कहना है अधिकारियों के गलत आंकड़े देने पर महापौर नाराज हो गई, जिसके बाद वह बैठक छोड़कर चली गईं. बताया जा रहा है कि बैठक में महापौर ने जलभराव के मामले में भी अफसरों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. पार्षदों का कहना है कि अधिकारी निरंकुश हो गए हैं,

