Author: suniltiwari

ABC News: बिरहाना रोड स्थित नील वाली गली में बड़ा हादसा होते बच गया. कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बाद नील वाली गली में एक पुराने जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. इस दौरान यहां पर मौजूद लोगों ने मकान के हिस्से के ढहने का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया.स्थानीय लोगों ने बताया कि जो मकान गिरा है, वह काफी जर्जर अवस्था में था. पिछले दिनों भी यहां पर कुछ ईंट गिरी थी, उसके बाद से ही सतर्कता बरती जा रही थी. बताया गया कि पास मे ही बच्चो का स्कूल है. जिस समय…

Read More

ABC News: कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौराहे पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया. जीटी रोड पर तेज गति से दौड़ रही लग्जरी ई कार अचानक अनियंत्रित हो गई और मंधना फ्लाईओवर के नीचे बनी नाई की गुमटी को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर चली गई. गनीमत थी कि उस समय रेलवे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी. बताया जा रहा है कि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही बिठूर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए…

Read More

ABC News: कानपुर में लगातार गंगा के उफान आने के बाद अब कटरी के चैनपुरवा, लोधवाखेड़ा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है. यहां पर ग्रामीणों को अब गंगा के पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि चैनपुरवा गांव के रास्तों से लेकर खेतों में गंगा का पानी भर गया है. इसके अलावा लोधवाखेड़ा गांव के स्कूल भी बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गया है. रक्षाबंधन के दिन यहां की महिलाओं केा अपने भाईयों के यहां जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. महिलाओं को यहां पर शहर आने…

Read More

ABC News: रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके साथ एक सहायक को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की ऐसी सौगात मिली कि झकरकटी बस अड्डे पर सैलाब उमड़ पड़ा. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने अलग अलग रूट्स पर करीब 700 बसों के बेड़े को उतारा लेकिन आलम ऐसा था कि झकरकटी में जो भी बस आती, वह यात्रियों से ठसाठस भरी नजर आयी. इसकी वजह से विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों को एक से दो घंटे तक अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करने का मजबूर होना पड़ा. परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक…

Read More

ABC News: कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में बड़ा हादसा हो गया. यहां पर रक्षाबंधन के दिन एक घर की जमीन अचानक धंस गई और युवती यहां पर बने गड्ढे के अंदर गिर गई. बताया जा रहा है कि घर के आंगन में करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया. हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. परिजनों के मुताबिक, करीब तीन साल पहले घर के अंदर बोरिंग कराई गई थी. आशंका है कि उसी बोरिंग की वजह से जमीन के नीचे मिट्टी कमजोर हो गई…

Read More

ABC News: कानपुर में गंगा बैराज के पास एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि हादसा गंगा बैराज के पास स्थित नत्थूपुरवा गांव के खेतों में हुआ. फिलहाल जो जानकारी मिली हैै, उसके मुताबिक, के मुताबिक, यह विमान गर्ग एवीएशन कंपनी का था, जिसका इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. हादसे में एयरक्राफ्ट में मौजूद ट्रेनी पायलट कर्नाटक निवासी अभिषेक पुजारी और ट्रेनर गुजरात निवासी सचिन भाटिया की मौत हो गई. वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल…

Read More

ABC News: कानपुर में एक दिन पहले जाजमऊ में जिस स्थान पर सड़क धंसी थी, वहां पर 24 घंटे बाद भी किसी तरह का कार्य न होने पर नाराज सपा विधायक मो. हसन रूमी धरने पर बैठ गए. करीब 10 फुट चौड़े और 18 फीट गहरे गड्ढे में उतरने के बाद धरने पर बैठे सपा विधायक मो. हसन रूमी ने नगर निगम अधिकारियों के रवैये पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मंगलवार रात में हल्की सड़क धंसी थी, लेकिन कल बारिश के बाद जिस तरह से सड़क पर बड़ा गड्ढा हुआ और इसमें जिस तरह से पानी समाया, वह…

Read More

ABC News: कानपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद अब एक्शन का दौर शुरू हो गया है. नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मार्ग प्रकाश विभाग में एक्शन का चाबुक चलाते हुए 11 स्विचमैन निलंबित कर दिए हैं. बताया गया कि नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण न करने, लापरवाही और मोबाइल पर ही शिकायतों को निस्तारित दिखाने पर मार्ग प्रकाश विभाग के अन्तर्गत जोन-1, 2, 3, 4 व 6 में कार्यरत 11 स्विचमैनों को निलंबित कर दिया है. आपको बता दें कि मार्ग प्रकाश विभाग को लेकर जोनवार…

Read More

ABC News: कानपुर में रक्षाबंधन से पहले एफडीए अधिकारियों ने करीब पौने दो लाख रूपए कीमत का 500 किलो बदबूदार खोया पकड़कर उसे नष्ट कराया गया है. एफडीए अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इटावा कानपुर पैसेंजर से खोया लाया जा रहा है. गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से पहले आउटर में खोया उतारकर रोड के किनारे बारिश में गंदगी के बीच रखा गया था. इस दौरान एफडीए की टीम दो लोग खोया छोड़कर मौके से भाग गए. एफडीए अधिकारियों का कहना है कि जब आसपास के लोगों से जानकारी की गई तो पता चला कि इस खोया को…

Read More

ABC News: कानपुर में रात से सुबह तक हुई झमाझम बारिश ने लोगों की दुश्वारियों को काफी बढ़ा दिया है. जाजमऊ में सरैया चौराहे के पास अचानक सड़क धंस गई और बड़ा गड्ढा हो गया. इसके बाद हुई बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी गड्ढे में जाने की वजह से यहां का नजारा किसी वॉटर फॉल जैसा नजर आया. यह देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बैरीकेडिंग लगाकर यहां का रास्ता बंद कराया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह यहां पर एक छोटा गड्ढा हुआ था, उसके बाद लगातार होती बारिश के बीच अचानक…

Read More

ABC News: कानपुर नगर निगम में हुए टेंडर घोटाले की जांच के लिए एसआईटी ने अपना कार्य शुरू कर दिया है. एसआइटी की टीम प्रभारी और एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह की अगुवाई में मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंची. यहां पर टीम सबसे पहले मुख्य अभियंता एसएफए जैदी के कार्यालय पहुंची और कई फाइलों की जांच की. बताया जा रहा है कि जांच में टेंडर, वर्कआर्डर से लेकर ठेकेदारों को हुए भुगतान को गहनता से परखा गया. इस दौरान कुछ फाइलों को लेकर टीम ने सवाल भी उठाए. मुख्य अभियंता के अलावा अधिशाषी अभियंता एसके सिंह, दिवाकर भास्कर से…

Read More

ABC News: सीएम योगी के सख्त तेवरों के बाद नगर निगम में ठेकेदारों की लगातार जांच जारी है. फिलहाल जांच पूरी होने तक ठेकेदारों के भुगतान रोक दिए गए हैं. ठेकेदारों की फाइलों की लगातार जांच होने से यहां पर हड़कंप मचा हुआ है. नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि जब तक जांच नहीं पूरी हो जाएगी, तब तक ठेकेदारों को कोई भी भुगतान नहीं होगा. उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी होगा, उस पर एक्शन लिया जाएगा, अगर सरकारी धन का नुकसान पाया जाता है तो संबंधित से उसकी वसूली भी की जाएगी.…

Read More

ABC News: न​गर निगम के ठेकों में सीएम योगी की सख्ती के बाद एक बार फिर वह पार्षद पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जिन्होंने महापौर और उनके बेटे के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. यह पांच पार्षद पुलिस आयुक्त को जब ज्ञापन देने पहुंचे तो उसे लेने से इनकार कर दिया. इससे पार्षद आक्रोशित नजर आए. पार्षद ​पवन गुप्ता, लक्ष्मी कोरी, विकास जायसवाल, आलोक पांडेय और हरी स्वरूप तिवारी का कहना है कि सीएम योगी की सख्ती के बाद भी पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है, आरोप लगाया गया कि बीआईसी की जमीन पर महापौर पुत्र कब्जा किए गए हैं…

Read More

ABC News: नगर निगम में माफियाराज के खिलाफ सीएम योगी के सख्त तेवरों का लगातार असर दिख रहा है. सीएम योगी की सख्ती के बाद नगर निगम अफसरों की तरफ से स्वरूपनगर थाने में पांच और एक अन्य शख्स द्वारा फजलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. इसके बाद पुलिस ने नगर निगम के दो बड़े ठेकेदारों संदीप जैन और रज्जन बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है. ठेकेदारों के सिंडीकेट का सरगना गोविंद शर्मा फरार है, पुलिस को उसकी लोकेशन राजस्थान में मिली है. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि पूरे काकस का सरगना गोविंद शर्मा है, जो फरार…

Read More

ABC News: कानपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल करने वाले गिरोह का सचेंडी पुलिस और एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है. गिरोह स्वस्थ अभ्यर्थियों के फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर उन्हें दिव्यांग कोटे का लाभ दिलाता था. इसके बाद रुपये लेकर पेशेवर लेखक सहायक की व्यवस्था कर परीक्षा में उनकी जगह प्रश्नपत्र हल कराया जाता था. बताया जा रहा है कि 22 अगस्त को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की प्रोबेशनरी अधिकारी व प्रबंधन प्रशिक्षु प्रारंभिक परीक्षा के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, एक आइपैड, आधार, पैन कार्ड, पासपोर्ट,…

Read More

ABC News: कानपुर साउथ सिटी में करीब एक घंटे की मूसलाधार ब​रसात ने एक बार फिर सड़कों को पानी से लबालब कर दिया. इसकी वजह से राहगीरों से लेकर व्यापारियों की समस्याओं में इजाफा हो गया.सावन के आखिरी सोमवार को सुबह करीब सवा 11 बजे साउथ सिटी में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो करीब एक घंटे तक चला. झमाझम बारिश की वजह से किदवईनगर, साकेतनगर, गोविंदनगर, चावला मार्केट समेत अन्य जगहों पर भीषण जलभराव हो गया. कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन सुबह से बारिश के बाद चावला मार्केट में कई व्यापारियों की दुकानों के शटर तक नहीं…

Read More

ABC News: आरटीओ कार्यालय में सोमवार दोपहर प्रशासन और क्राइम ब्रांच की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया. करीब 60 पुलिस वालों के साथ यहां पर एसडीएम सदर अनुभव सिंह और एडीसीपी आपरेशन सुमित रामटेके ने छापा मारा. छापेमारी से पहले यहां पर ड्रोन से भी निगरानी की गई. अचानक हुई छापेमारी को लेकर यहां पर हड़कंप मच गया और दलालों में भगदड़ मच गई. इस दौरान, टीम ने आरटीओ कार्यालय और सारथी भवन को जांच के घेरे में ले लिया. दोनों गेट बंद कर परिसर में आवाजाही रोक दी गई. ड्रोन से निगरानी करते हुए करीब 22 संदिग्ध दलालों…

Read More

ABC News: पहाड़ों पर हो रही बारिश और सहायक नदियों के उफान पर आने से कानपुर में गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे चेतावनी​ बिंदु के पास पहुंचने लगा है. पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है. रविवार को गंगा का जलस्तर शुक्लागंज गेज पर 112.440 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया और इसमें लगातार बढ़त जारी थी. वहीं, गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर जलस्तर 113.830 मीटर और डाउन स्ट्रीम पर 113.680 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया. रविवार को गंगा बैराज से तीन लाख 18 हजार 870 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया. जिससे…

Read More

ABC News: राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने दावा किया है कि ​2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा दो तिहाई बहुमत से फिर से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी. कानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए डॉ. दिनेश शर्मा ने छात्रों के आंदोलन को लेकर कहा कि छात्र हमार हैं. पीएम मोदी का पूरा जीवन छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर है. जेन जी के ही लिए स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया आदि योजनाओं को चलाया गया. वर्तमान में पीएम मोदी ने निशुल्क कोचिंग का जो फैसला लिया है,…

Read More

ABC News: कानपुर की सड़कों से लेकर नगर निगम अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार का ऐसा असर दिखा कि पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से क्षतिग्रस्त पड़ी ब्रह्मनगर चौराहा और आसपास की सड़क का रातों रात निर्माण हो गया. आपको बता दें कि एक दिन पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम योगी के नाराजगी जताने के बाद मंडलायुक्त खुद नगर निगम अफसरों के साथ यहां पर पहुंचे थे और तेजी से सड़क ​निर्माण के निर्देश दिए थे. इसके बाद यहां पर यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन लागू किया और रातों रात ब्रह्मनगर चौराहा और आसपास…

Read More