Author: suniltiwari

ABC News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में 76 हजार दिए जलाए जाएंगे. इसको लेकर जानकारी देते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर मोतीझील में ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा. इस ड्रोन शो का आकर्षण काफी ज्यादा देखने को मिलेगा. सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि पीएम मोदी हमेशा कानपुर के विकास को लेकर सोचते रहते हैं. एलीवेटेड रोड, जरीब चौकी फ्लाईओवर, एलीवेटेड रेलवे ट्रैक, मेट्रो, डिफेंस कॉरीडोर आदि को गिनाते हुए कहा कि यह सब कानपुर के विकास के लिए है. सांसद ने बताया कि मोतीझील…

Read More

ABC News: कानपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसमें 16 से 30 नवंबर तक नागरिक स्वगणना कर सकेंगे, जबकि एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे. इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी. इस दौरान, नागरिकों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे. लेकिन इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी और न ही प्रगणक कोई दस्तावेज मांग सकेंगे. इसको लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक की है. बैठक में बताया गया कि…

Read More

ABC News: लंबे समय से जिस रिकॉर्ड पर भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का राज था, अब उसपर जिम्बाब्वे के एक क्रिकेटर ने कब्जा कर लिया है. जी हां, मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उतरते ही ब्रेंडन टेलर ने इतिहास रच दिया. सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वो अब सबसे ज्यादा समय तक ODI क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ब्रेंडन टेलर ने 40 साल की उम्र में ये खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने रिकॉर्ड्स के बादशाह माने जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. साउथ…

Read More

ABC News: नगर निगम में ठेकेदारो के कॉकस के ऊपर लिए गए एक्शन के बाद भी ऐसा लग रहा है कि इसका कहीं कोई फर्क नहीं पड़ा है. इस बात का पता इसी से चलता है कि ठेकेदारों को टेंडर प्रोसेस में भाग न लेने को धमकाया जा रहा है. इसको लेकर एक शिकायत भी नगर आयुक्त के पास पहुंची है. कहा जा रहा है कि विभाग में गहरी पैठ रखने वाले सफेदपोश भी इस खेल के पीछे हैं. एक बड़े ठेकेदार को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत नगर निगम को मिली है. नगर आयुक्त का कहना…

Read More

ABC News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की तारीख घोषित कर दी है. बोर्ड की ओर से 14 सितंबर 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी की 22वीं परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. सीबीएसई ने परीक्षा से जुड़ी अहम तारीखों की जानकारी भी दी है. अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर और उन्हें आवंटित परीक्षा की तारीख की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले सीटीईटी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी. सीटीईटी का 22वां संस्करण 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों…

Read More

ABC News: भारत में खुदरा महंगाई दर अगस्त 2026 में बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई है. जुलाई में ये दर 4.45 प्रतिशत थी. बताया जा रहा है कि पिछले आठ महीनों में यह सबसे ज्यादा है. खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट पर दबाव बनाए रखा और हेडलाइन महंगाई दर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मीडियम-टर्म टारगेट से और ऊपर पहुंचा दिया. सोमवार को जारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के अनुसार, महंगाई में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी के कारण हुई है. अगस्त का आंकड़ा फिलहाल…

Read More

ABC News: कानपुर में चेतावनी बिंदु के उपर चल रहीं गंगा का जलस्तर अब घटने लगा है. पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, जो गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं, वहां पर अभी भी पानी में कोई कमी नहीं आयी है, बनियापुरवा के कुछ परिवार अभी भी गंगा बैराज के पास बाढ़ राहत शिविर में आसरा लिए हुए हैं. आपको बता दें कि सोमवार को गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर जलस्तर 114.670 मीटर पर और डाउन स्ट्रीम पर 114.280 मीटर पर रहा. वहीं शुक्लागंज गेज पर जलस्तर घटकर 113.050 मीटर…

Read More

ABC News: उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में जल्द ही AI नीति लागू होगी. कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में हुए एआई मंथन के बाद अब दो कमेटियां बनाई गई हैं. ऐसी ही एक कमेटी में CSJMU कुलपति प्रो. विनय पाठक को जिम्मेदारी मिली है. कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि जो दो कमेटियां बनी हैं. उसमें एक AI पॉलिसी एडवाइजरी कमेटी और दूसरी AI पॉलिसी इंप्लीमेंटेशन कमेटी होगी. AI पॉलिसी एडवाइजरी कमेटी में IIT खड़गपुर के पूर्व निदेशक प्रो. पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती, बिट्स पिलानी समूह के कुलपति प्रो. वीरमगोपाल राव, बोरलॉग इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशिया…

Read More

ABC News: कानपुर में पुलिस हिरासत में युवक की बेरहमी से पिटाई के विरोध में हंगामा खड़ा हो गया. फीलखाना थानाक्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र के बाहर सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी धरने पर बैठ गए. सहायता केंद्र पर प्रताड़ना केंद्र की पट्टिका चिपका दी. एसीपी कोतवाली मनाने आए लेकिन सपा विधायक धरने पर अड़े रहे. इस दौरान सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी अपने साथ एक पट्टा लिए रहे.आरोप है कि इसी पट्टे से चौकी में तैनात पुलिसकर्मियेां ने युवक की बेरहमी से पिटाई की है. सपा विधायक ने बताया कि जिस युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर मारपीट की, उसको…

Read More

ABC News: देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शुक्रवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के औपचारिक आगाज से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बातचीत करीब 45 मिनट तक चली. यह बैठक ऐसे समय में हु्ई, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े भू-राजनीतिक बदलाव और तनाव देखने को मिल रहे हैं. द्विपक्षीय बैठक के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत मंडपम में प्रदर्शनी के लिए एक ही कार में सवार होकर रवाना हुए.नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को…

Read More

ABC News: रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी लगातार अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. मशहूर रैपर बादशाह से राहें जुदा होने के बाद अब ईशा ने शो के अंदर बिना नाम लिए उन पर बड़ा निशाना साधा है. घर के अंदर बाकी कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हुए ईशा ने रिश्तों में मिलने वाले धोखे और रेड फ्लैग्स पर खुलकर बात की. उनकी ये बातें सुनकर अब फैंस के बीच ये बातें तेज हो गई है कि क्या बादशाह ने शादी में उनके साथ कोई चीटिंग की थी? ईशा के चेहरे…

Read More

ABC News: कानपुर में मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने आज रामादेवी से आईआईटी मार्ग, मैनावती मार्ग, सिंहपुर से कल्याणपुर मार्ग तथा स्वरूप नगर-नवाबगंज मार्ग सहित शहर की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया है. इस दौरान जहां पर पैचवर्क के कार्य किए जा रहे थे, उसका भी जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी एनएच खंड से संबंधित मार्गों पर आवश्यक पैचवर्क नहीं होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए. अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई है. उन्होंने संबंधित मार्गों पर दो दिन में पैचवर्क कराने के निर्देश दिए हैं. मंडलायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को भी शहर की प्रमुख सड़कों…

Read More

ABC News: रेलबाजार पुलिस ने आठ किलो गांजा के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है. एसीपी प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि रेलबाजार थानाक्षेत्र में चेकिंग के दौरान ट्रॉली बैग लेकर जाती युवती की गतिविधियां जब संदिग्ध लगीं तो उसे रोककर जांच की गई. जांच के दौरान ट्रॉली बैग से आठ किलो गांजा निकला. पुलिस पूछताछ में युवती ने खुद को शाहजहांपुर का​ निवासी बताया. पुलिस के मुताबिक, युवती नोएडा में हाउस कीपिंग का जॉब करती है. ओडिशा से गांजा लाकर वह किसी अज्ञात व्यक्ति को उसे देने जा रही थी, पूर्व में भी वह ओडिशा से गांजा लाकर यहां…

Read More

ABC News: कानपुर में गंगा का रौद्र रूप लगातार दिखने लगा है. गुरूवार को शुक्लागंज की तरफ भी गंगा चेतावनी बिंदु पार कर गईं. यहां पर गंगा का जलस्तर 113.020 मीटर पर पहुंच गया. वहीं, गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर जलस्तर 114.630 और डाउन स्ट्रीम पर 114.280 मीटर पर पहुंच गया. गुरूवार को बैराज से 4,07,895 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरिद्वार से 81 हजार 514 और नरौरा से 1 लाख पांच हजार 633 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया. इसके बाद कटरी के चैनपुरवा गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है. इसके अलावा…

Read More

ABC News: कानपुर में जब से मेट्रो का संचालन शुरू हुआ, तब से लेकर अब तक उसने 1.50 करोड़ यात्रियों की राइडरशिप का आंकड़ा पार कर लिया है. कानपुर मेट्रो के अफसरों का कहना है कि इसकी यात्री सेवाओं का विस्तार नौबस्ता तक होने और कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के आरंभ होने के बाद यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होगी. कानपुर में 30 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी से मोतीझील के बीच मेट्रो की यात्री सेवाओं की शुरूआत की थी. वर्तमान में आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक लगभग 15.50 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 14 मेट्रो स्टेशनों के…

Read More

ABC News: कल्याणपुर थानाक्षेत्र के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में जब कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या हो रही थी, उस वक्त घटना की साजिशकर्ता आरोपी उनकी बहू शालू और बेटे सुब्रत एक लाउंज में पार्टी में जमकर थिरक रहे थे. इस सनसनीखेज वारदात के वक्त का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कारोबारी की बहु एक लाउंज में किटी पार्टी के दौरान बेफिक्र होकर डांस करती नजर आ रही है. हालांकि, एबीसी न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वायरल हो रहे वीडियो में शालू ‘तुम तो धोखेबाज हो…’ गाने की…

Read More

ABC News: कानपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है. हालत यह है कि आज रात तक गंगा शुक्लागंज गेज पर चेतावनी बिंदु पार कर जाएंगी,, वहीं, गंगा बैराज पर गंगा अब खतरे के निशान के पास पहुंचती जा रही हैं. बुधवार को गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर 114.600 मीटर और डाउन स्ट्रीम पर 114.270 मीटर पर जलस्तर रहा. इसे देखते हुए बुधवार को गंगा बैराज से इस सीजन का सर्वाधिक चार लाख चार हजार 405 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया. इसकी…

Read More

ABC News: कानपुर में मानसून के इस मौसम में गंगा में आए उफान के बाद अब अगले महीने से फिर से शुक्लागंज को जोड़ने वाले नए फोरलेन पुल के पिलर का काम शुरू हो सकता है.डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने इसका जायजा लिया है. करीब 235 करोड़ की लागत से बन रहे लगभग 1200 मीटर लंबे पुल से कानपुर को शुक्लागंज-उन्नाव होते हुए लखनऊ की बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. डीएम के निरीक्षण में सामने आया कि करीब 15 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसकी समयसीमा फरवरी 2028 है. पुल के लिए कुल 24 पिलर बनाए जाने हैं, जिनमें से…

Read More

ABC News: डीएम जितेंद्र प्रताप​ सिंह ने बुधवार को प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. डीएम के निरीक्ष्ज्ञण में यहां पर पांच कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए, जिनका स्पष्टीकरण तलब कर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए. निरीक्षण के दौरान कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्राइवेट वेंडर बैठे मिले. जबकि कार्यालय के भीतर अभ्यर्थियों के निःशुल्क पंजीकरण की समुचित व्यवस्था नहीं थी. डीएम ने यहां पर निःशुल्क पंजीकरण काउंटर स्थापित करने और इसकी सूचना मुख्य द्वार सहित प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए. साथ ही प्राइवेट वेंडरों…

Read More

ABC News: दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में साउथ जोन ने पहली पारी में छह विकेट पर 242 रन बनाए हैं और वह अभी 466 रन पीछे है. साउथ जोन की स्थिति मैच में अच्छी नहीं है और उस पर खतरा मंडरा रहा है. लेकिन साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा क्रीज पर टिके हुए हैं. तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़कर टीम को संभाले रखा है. स्टंप्स के समय तिलक 56 रन और चामा मिलिंद दो रन बनाकर क्रीज…

Read More