ABC News: रेलबाजार पुलिस ने आठ किलो गांजा के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है. एसीपी प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि रेलबाजार थानाक्षेत्र में चेकिंग के दौरान ट्रॉली बैग लेकर जाती युवती की गतिविधियां जब संदिग्ध लगीं तो उसे रोककर जांच की गई.
जांच के दौरान ट्रॉली बैग से आठ किलो गांजा निकला. पुलिस पूछताछ में युवती ने खुद को शाहजहांपुर का निवासी बताया. पुलिस के मुताबिक, युवती नोएडा में हाउस कीपिंग का जॉब करती है.
ओडिशा से गांजा लाकर वह किसी अज्ञात व्यक्ति को उसे देने जा रही थी, पूर्व में भी वह ओडिशा से गांजा लाकर यहां पर सप्लाई कर चुकी है. इसके अलावा युवती पर साल 2019 में चोरी का एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल जा चुकी है.

