ABC News: कानपुर में पुलिस हिरासत में युवक की बेरहमी से पिटाई के विरोध में हंगामा खड़ा हो गया. फीलखाना थानाक्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र के बाहर सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी धरने पर बैठ गए. सहायता केंद्र पर प्रताड़ना केंद्र की पट्टिका चिपका दी. एसीपी कोतवाली मनाने आए लेकिन सपा विधायक धरने पर अड़े रहे.
इस दौरान सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी अपने साथ एक पट्टा लिए रहे.आरोप है कि इसी पट्टे से चौकी में तैनात पुलिसकर्मियेां ने युवक की बेरहमी से पिटाई की है.
सपा विधायक ने बताया कि जिस युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर मारपीट की, उसको लेकर यहां पर रहने वाले कई लोगों ने सबूूत देकर उसे निर्दोष बताया है. इसके बावजूद पुलिस ने उसे रात भर बुरी तरह से मारापीटा.
सपा विधायक ने कहा कि वह इस पट्टा तंत्र के खिलाफ धरने पर बैठे हैं. उन्होंने पीड़ित युवक का तत्काल मेडिकल कराने और बरामद पट्टे की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है.

