ABC News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में 76 हजार दिए जलाए जाएंगे. इसको लेकर जानकारी देते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर मोतीझील में ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा. इस ड्रोन शो का आकर्षण काफी ज्यादा देखने को मिलेगा.
सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि पीएम मोदी हमेशा कानपुर के विकास को लेकर सोचते रहते हैं. एलीवेटेड रोड, जरीब चौकी फ्लाईओवर, एलीवेटेड रेलवे ट्रैक, मेट्रो, डिफेंस कॉरीडोर आदि को गिनाते हुए कहा कि यह सब कानपुर के विकास के लिए है. सांसद ने बताया कि मोतीझील में होने वाले कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक से लेकर अन्य संगठन और आम जनमानस जुटेगा. इसके अलावा, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी अपने अपने घरों में आशीर्वाद का दिया जलाएंगे. पीएम मोदी के जन्मदिन को दीपावली की तरह मनाया जाएगा. इसको लेकर आम जनमानस से भी आशीर्वाद का एक दिया जलाने की अपील की गई है.

