ABC News: कानपुर में मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने आज रामादेवी से आईआईटी मार्ग, मैनावती मार्ग, सिंहपुर से कल्याणपुर मार्ग तथा स्वरूप नगर-नवाबगंज मार्ग सहित शहर की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया है. इस दौरान जहां पर पैचवर्क के कार्य किए जा रहे थे, उसका भी जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी एनएच खंड से संबंधित मार्गों पर आवश्यक पैचवर्क नहीं होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए. अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई है. उन्होंने संबंधित मार्गों पर दो दिन में पैचवर्क कराने के निर्देश दिए हैं. मंडलायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को भी शहर की प्रमुख सड़कों की स्थिति तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए. इसमें क्षतिग्रस्त सड़कों को औपचारिक रूप से गड्ढामुक्त करने की सही से दुरूस्त करने को कहा गया है.

