ABC News: राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा दो तिहाई बहुमत से फिर से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी. कानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए डॉ. दिनेश शर्मा ने छात्रों के आंदोलन को लेकर कहा कि छात्र हमार हैं.
पीएम मोदी का पूरा जीवन छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर है. जेन जी के ही लिए स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया आदि योजनाओं को चलाया गया. वर्तमान में पीएम मोदी ने निशुल्क कोचिंग का जो फैसला लिया है, वह दुनिया के सबसे बड़े निर्णयों में आता है. छात्रों की जो भी मांगे होंगी, उन्हें सरकार जरूर पूरा करेगी. सपा मुखिया अखिलेश यादव के ब्राह्मण सम्मेलन पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव की बेला पर वह किसी तरह का सम्मेलन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि विचारों का परिवर्तन बहुत जरूरी है, विचारों से विरोध हो और वोट की खातिर सम्मान हो, ऐसा नहीं चलने वाला है.

