ABC News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे के बाद उत्तर प्रदेश में फिर से अपनी जड़े जमाने वाली कांग्रेस अब संगठन के सृजन कार्य में लगेगी. इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बातचीत के अलावा एनजीओ, आम जनता से भी बातचीत की जाएगी.
इस बातचीत में जनता की समस्याओं से लेकर कांग्रेस के संगठन को कैसा मजबूत बनाया जा सके, इसको लेकर पारदर्शी स्तर पर बातचीत कर नेतृत्व को रिपोर्ट दी जाएगी. कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक रघु शर्मा ने बताया कि अहमदाबाद में हुए अधिवेशन के बाद पूरे देश में कांग्रेस पदाधिकारी हर जिले में जाकर रिपेार्ट तैयार कर रहे है. आसाम, बंगाल आदि को छोड़कर सारे देश में काम पूरा हो चुका है. बताया गया कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सभी जिला संगठन में नए अध्यक्ष बन जाएंगे.
उन्होंने बताया कि स्थानीय संगठन के साथ बैठक कर विधानसभा स्तर पर पर्यवेक्षक जाकर रिपोर्ट तैयार करेंगे. कानपुर आयी टीम में रघु शर्मा के साथ प्रदेश कांग्रेस से मीना गौतम, आसिफ रिजवी, प्रमोद सिंह आदि शामिल हैं. यह लोग यहां पर सिविल सोसाइटियों से भी बातचीत करेंगे,, कोशिश इसी बात है कि चुनावों से पहले संगठन को मजबूत बनाकर जोरदारी से ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल की जा सकें.

