ABC News: महाराजपुर पुलिस ने एक लुटेरों को पर्दाफाश किया है, जो रात के समय एक्टिव होकर हाइवे किनारे खड़े होने वाले ट्रकों को निशाना बनाता था. गिरोह के सदस्य हाइवे किनारे खड़े होने वाले ट्रकों की खिड़की का शीशा हटाकर केबिन में रखे मोबाइल और रूपए लूटकर फरार हो जाते थे.
पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार के उनके पास से एक दर्जन मोबाइल, तमंचा आदि बरामद किया है. एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि अभियुक्त रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक एक्टिव रहते थे. पकड़े गए अभियुक्त बाबू सिंह, राघवेंद्र यादव, आदित्य यादव और अभिषेक सैनी है. इसमें अभिषेक सैनी पर पूर्व से छह मुकदमें दर्ज हैं और उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है.
उन्होंने बताया कि गिरोह उन ट्रकों को निशाना बनाता था, जो हाइवे किनारे खड़े होते थे और चालक सो जाते थे, उसके बाद यह लोग खिड़की के पास लगी रबर काटने के बाद शीशा निकालकर रूपए और मोबाइल लूटते थे. चोरी के मोबाइल को बाद में अनजान ग्राहकों को सस्ते में यह लोग बेच देते थे.

