ABC News: कानपुर में चालीहा महोत्सव के समापन से पूर्व रामबाग, सीसामऊ, ब्रह्मनगर आदि जगहों पर मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने निरीक्षण किया. इस दौरार नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी उनके साथ रहे. मंडलायुक्त ने झूलेलाल मंदिर के आसपास और शोभायात्रा मार्ग को पर्व से पहले दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं.
मंडलायुक्त् ने बताया कि सुबह उनके पास शिकायत आयी थी कि चालीहा महोत्सव के समापन से पूर्व जिस रास्ते से शोभायात्रा निकलती है, वहां की हालत काफी खराब है. यहांपर नगर निगम का काम चल रहा है. इसके बाद वह नगर निगम अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान यहां पर सड़क को मोटरेबुल करने का काम चल रहा था. मंडलायुक्त ने बताया कि देर शाम तक यहां पर हॉट मिक्स प्लांट से सड़क निर्माण हो जाएगा.
इसके बाद रविवार को यहां पर व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा. जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो. यहां पर सड़क निर्माण में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए यातायात विभाग ने रूट भी डायवर्ट किया है.

