ABC News: चौबेपुर थानाक्षेत्र में बेला रोड स्थित घिन्नीपुरवा गांव में अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग को रौंद दिया. आरेाप है कि इसके बाद ट्रक चालक और क्लीनर से घायल बुजुर्ग को गहरे पानी में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इसके बाद शव रखकर हाइवे पर जाम लगा दिया.

बताया जा रहा है कि जिस समय घटना हुई, उस समय बुजुर्ग शौच क्रिया के लिए जा रहा था. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि ट्रक की चपेट में आने के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद चालक और क्लीनर ने उन्हें गहरे पानी में फेंक दिया. काफी देर तक पानी में पड़े रहने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई. बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को बेला रोड पर रखकर जाम लगा दिया. जाम के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया. इसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो सका.

