ABC News: कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने सड़कों की स्थिति को लेकर नगर निगम अफसरों के साथ बैठक की. इस बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय की नाराजगी नगर निगम अफसरों पर देखी गई.
यह नाराजगी इस बात को लेकर थी कि पिछले कुछ दिनों में कानपुर की खराब सड़कों को लेकर नगर निगम की आलोचना हुई और महापौर की फोटो भी खूब चलाई गई, जबकि क्षतिग्रस्त सड़कें नगर निगम के अलावा पीडब्ल्यूडी, आवास विकास समेत अन्य विभागों की भी रहीं. इसके बावजूद नगर निगम अफसरों की तरफ से इस बात का संज्ञान तक नहीं लिया गया. महापौर ने अब सड़कों पर तेजी से पैचवर्क, बारिश बंद होते ही सड़कों के निर्माण को कहा है. यही नहीं, बुकलेट और पैचवर्क का डाटा अलग मिलने पर प्रभारी मुख्य अभियंता को चेतावनी भी जारी की गई. महापौर ने कहा कि कोई क्या कहता है, वह इसको लेकर सफाई नहीं देना चाहती हैं. महापौर ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन सबकी सेवा करने में लगाया है. वह सिर्फ काम करना चाहती हैं, यही हमारी संस्कृति बताती है और जनता न्याय करती है. वहीं, नगर आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी को भी अपनी सड़कें दुरूस्त कराने के लिए पत्र भेजने की बात कही है.
अफसरों ने सही जानकारी नहीं दी
महापौर ने बताया कि अपने पति की बीमारी की वजह से वह चार महीने ध्यान नहीं दे पायी. ऐसे में अधिकारियों ने भी सही जानकारी नहीं दी. ब्रह्मनगर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर मैने काफी मेहनत की लेकिन अधिकारियेां ने काम नहीं किया. सीएम का आदेश आया और मंडलायुक्त वहां पहुंचे, जिसके बाद रातों रात सड़क बन गई, यह बताता है कि अधिकारी चाहें तो काम कर सकते हैं. जाजमऊ वाली सड़क पर गलत फोटो लगाने पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की भी बात कही. महापौर ने कहा कि शहर में जितनी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उसमें करीब 50 प्रतिशत तो पीडब्ल्यूडी की हैं

