ABC News: कानपुर में एक बार फिर मुरे कंपनी पुल पर हादसा हो गया. यहां पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सड़क पर जा गिरी. बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात करीब पौने तीन बजे हुआ.

जिस समय हादसा हुआ, उस समय कार की रफ्तार काफी ज्यादा तेज बताई जा रही है. यहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब हादसा देखा तो कैंट पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि घायल युवक के परिजन उसे उपचार के लिए दूसरे अस्पताल ले गए हैं.

वहीं, इस हादसे में देर रात सड़कों पर तेज गति से दौड़ते वाहनों को लेकर सवाल उठा दिए हैं. इसी मुरे कंपनी पुल पर कुछ महीने पहले इसी तरह का एक और हादसा हुआ था, जिसमें एक अनियंत्रित कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी थी. हादसे के बाद एक बार फिर यहां पर राहगीरों का मजमा लग गया.

