ABC News: कानपुर साउथ सिटी में शास्त्री चौक की बदहाल सड़क को लेकर लेकर कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया. पार्षद संजीव मिश्र के इस प्रदर्शन में कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता, लोकसभा प्रत्याशी रहे आलोक मिश्र आदि भी शामिल हुए.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मेट्रो, जलनिगम की पाइप लाइन डालने के चक्कर में शास्त्री चौक चौराहे की सड़क पूरी तरह से दुर्दशाग्रस्त हो गई है.
बारिश के बाद भी यहां पर गड्ढो में पानी भरा रहता है, इसकी वजह से रोजाना ही लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अफसरों का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है.
हाथों में पुराने टायर लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि गड्ढों और बदहाल सड़कों से गाड़ियों के टायर तक बर्बाद हो रहे हैं. उन्होंने जल्द यहां पर सड़क निर्माण की मांग की है.

