ABC News: कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में आज हत्यारोपी बहू शालू के साथ विशाल गौतम और उसके साथ राजकिशोर को पेश किया गया. इस दौरान, कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस भी चली.
शालू के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित का कहना है कि वह कोर्ट में अपना कलमबंद बयान दर्ज कराना चाहती है. विवेचक की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई से पहले शालू के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में अर्जी देकर इसकी मांग की गई. अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने पुलिस की कहानी पर भी सवाल उठाए. हालांकि, अभियोजन ने आपत्ति जाहिर की, इसके बाद कोर्ट ने अगली तारीख 24 सितंबर को सुनवाई करने को कहा है

