ABC News: कानपुर में आज से पांच दिनों तक चलने वाली कानपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रीमियर लीग का आगाज हो गया. आईपीएल की तर्ज पर इस लीग के आगाज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पहले आयोजन किया गया.

इसमें आए हुए कलाकारों ने सांस्कृतिक विविधता के दर्शन कराए, इसके बाद वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउटेंट का सम्मान किया गया. बताया गया कि पांच दिनों तक चलने वाली कानपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रीमियर लीग मेें कुल नौ टीमें पार्टिसिपेट कर रही हैं. पांच दिनों मेें सभी टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले जाएंगे.
टूर्नामेंट की विनर टीम को 51 हजार और रनर अप टीम को 25 हजार रूपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में 400 से ज्यादा सीए और उनकी फैमिली इसका हिस्सा बनेंगी. जिसको लेकर यहां पर जोश, उत्साह और उमंग का भी माहौल देखा गया. सभी मुकाबले यहां पर दिन रात्रि के खेले जाएंगे.

