ABC News: कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के पोखरपुर में सोमवार तड़के एक चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से 18 किलो चांदी लेकर लेकर एक चोर चंपत हो गया. इसकी बाजार में कीमत 45 लाख रूपए बताई जा रही है. जानकारी पर पहुंची एडीसीपी पूर्वी, एसीपी चकेरी ने घटनास्थल पर जांच की है.

बताया जा रहा है कि मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी नितिन टोपे की नयागंज में दुकान है और वह नौबस्ता संजय गांधी नगर में रहते हैं. इसके अलावा उनका पोखरपुर स्थित पवन दाल मिल कंपाउंड में चांदी प्रोसेसिंग का कारखाना है, जिसमें वह बाजार से चांदी लाकर प्रोसेसिंग करने का काम करते हैं. शुक्रवार को वह चांदी लेकर आए थे. इसकी प्रोसेसिंग के बाद उन्होंने चांदी को कारखाने में ही रखा था.
सोमवार तड़के छत से रस्सी के सहारे उतरे एक चोर ने तैयार चांदी लेकर चंपत हो गया. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि महज नौ मिनट के अंदर चोरी पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. एसीपी चकेरी का कहना है कि पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है.

