ABC News: फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर कॉकपिट के अंदर हवा में हुए हमले की जांच के लिए NIA द्वारा मामला दर्ज किया गया है. NIA यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी इस मामले की जांच करेगी. NIA अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पिछले महीने फ़्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छर पर कॉकपिट के अंदर हवा में हुए हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया है. यह मामला एंटी-हाइजैकिंग एक्ट, 2016 और अनलॉफुल एक्टिविटीज़ (प्रिवेंशन) एक्ट, 1967 की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने 9 अक्टूबर को NIA द्वारा दर्ज FIR का हवाला देते हुए बताया कि भारतीय पायलट मच्छार को 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में उनके को-पायलट ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. यह हमला “ज़ाहिर तौर पर फ्लाइट को हाइजैक करने या उसे क्रैश कराने की कोशिश” के तहत किया गया था. स्मित मच्छार एक कैप्टन हैं, जो फ्लाईदुबई में शामिल होने के लिए दुबई चले गए थे. वह दुबई में अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं. वह वर्तमान में 39 साल के हैं और उनका लालन पोषण मुंबई के घाटकोपर ईस्ट में एक बिजनेस करने वाले परिवार में हुआ था. उन्होंने 2011 से मुंबई से स्पाइसजेट के लिए 11 साल तक उड़ान भी भरी. स्मित मच्छार का परिवार मूल रूप से गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला से है. हालांकि उनके पिता, स्मित के जन्म से पहले ही मुंबई शिफ्ट हो गए थे, इस वजह से स्मित का जन्म स्थान मुंबई में हैं. स्मित के ससुर भी मुंबई में ही रहते हैं. फ्लाइट वाला मामला सामने आने के बाद स्मित मच्छार की चर्चा पूरी दुनिया में हुई. पीएम मोदी ने भी उनसे बात की थी.

