ABC News: कानपुर में दो दिन पहले हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में 40 वार्डों में 20-20 लाख के विकास कार्यों की मंजूरी के बाद विपक्षी पार्षदों में आक्रोश फैल गया है. इसको लेकर सपा के पार्षदों ने विकास कार्यों में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया है.
शुक्रवार को सपा पार्षदों ने इसको लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा. सपा पार्षदों ने कहा कि सभी पार्षदों के वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने चाहिएि. उनके वार्ड में भी जनता विकास कार्य को लेकर परेशान है, ऐसे में चुनिंदा वार्डों में विकास कार्य कराने से पक्षपात दिख रहा है. सपा पार्षदों ने शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों के लिए एक समान बजट जारी करने की मांग की है.
पार्षदों ने दो टूक कहा कि वे भी जनता द्वारा चुनकर आए हैं और उनके वार्डों में भी विकास कार्यों की भारी आवश्यकता है, ऐसे में किसी भी वार्ड के साथ अनदेखी न की जाए.
गौरतलब हो कि सपा के इनमें से कई पार्षद वह भी हैं, जो पिछले दिनों हुए विवाद के बाद महापौर के पक्ष मेें खड़े नजर आए थे. प्रमिला सभागार में हुई बैठक में महापौर के समर्थन में इन सपा पार्षदों ने खूब नारे भी लगाए थे, अब इन्हीं पार्षदों ने विकास में भेदभाव के आरोप लगाए हैं.

