ABC News: कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवक ने पहले थाईलैंड की महिला से निकाह किया और अब उससे 60 लाख रूपए की ठगी कर ली. थाईलैंड की महिला का आरोप अब आरोपी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है. पीड़ित ने एडीसीपी पूर्वी के दफ्तर में शिकायत दर्ज करायी है.
थाईलैंड निवासी महिला ने एडीसीपी पूर्वी को बताया कि करीब पांच साल पहले वह इंस्टाग्राम के जरिए इरफान नाम के शख्स से मिली थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच अफेयर हो गया. आरोप है कि इसके बाद इरफान ने गलत तथ्य बताकर उससे निकाह कर लिया और इसके बाद किसी न किसी बात को बताकर करीब 60 लाख रूपए की ठगी कर ली. कानपुर आयी पीड़ित का आरोप है कि इरफान उस पर भारत आकर बसने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है. उसका कहना है कि जब उसने अपने रूपए मांगे तब इरफान ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.एडीसीपी पूर्वी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

