ABC News: कानपुर में युवक को कार की छत पर रख कर डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ाने और कुचलकर उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह मामला हत्या का नहीं बल्कि हिट एंड रन का बताया है. वारदात में इस्तेमाल कार को भी फतेहपुर के जहानाबाद से बरामद किया गया है. पुलिस की पूरी कहानी को मृतक के दोस्त ने भी सही ठहराया है.
#कानपुर ➡️ कानपुर: वीरू हिट एंड रन केस का खुलासा ➡️ मुख्य आरोपी पवन यादव समेत 2 गिरफ्तार ➡️ फतेहपुर से हादसे में इस्तेमाल कार बरामद ➡️ वीरू को 1.5 किमी तक घसीटने का आरोप ➡️ दो आरोपी फरार, हत्या की धारा में कार्रवाई #Kanpur #breakingnews #upnews @kanpurnagarpol #abcnewsmedia https://t.co/Al0aSJklru
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) October 22, 2026
पूरी घटना का खुलासा करते हुए पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि घटना वाली रात मृतक बीरू सिंह भदौरिया अपने दोस्त विक्रम के साथ बाइक से जा रहा था. वीरू ने इस दौरान शराब भी पी रखी थी. इस दौरान अचानक वह चलती बाइक से उतरकर पैदल जाने लगा था, तभी आरोपियों की कार ने उसे टक्कर मार दी. कार की टक्कर लगते ही वीरू पहले बोनट पर आया और फिर कार की छत पर चला गया. पुलिस आयुक्त के अनुसार, आरोपियों को इस बात की भनक नहीं लगी और उन्होंने कार की रफ्तार को तेज कर दिया. वीरू ने बचने के लिए शीशे के पास हाथ लगाया, इसी दौरान कार में बैठे आरोपियों ने शीशा बंद कर दिया, जिससे उसकी अंगुलियां उसमें फंस गईं. आरोपियों को डर था कि कहीं भीड़ न पकड़ ले, इसलिए वह जहानाबाद, फतेहपुर भाग गए. इस दौरान कार की स्पीड 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की थी.जिस समय यह पूरा घटनाक्रम हुआ, उस समय वीरू का दोस्त विक्रम अपनी बाइक से आरोपियों का पीछा करता रहा लेकिन कार की रफ्तार तेज होने की वजह से वह उन्हें पकड़ नहीं पाया. विक्रम ने भी मामला हिट एंड रन का बताया है. पुलिस आयुक्त ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पवन यादव और दिलीप है, इसमें पवन कार को ड्राइव कर रहा था.जब उन्होंने कार को रोका तो वीरू जब नीचे गिरा तो आरोपियों को उसके छत पर होने का पता चला, तब तक उसके शरीर पर मल्टीपल इंजरी हो चुकी थीं. पुलिस आयुक्त ने बताया कि परिजन ने जो आरोप लगाए हैं. उसे एफआईआर में जोड़ा जा रहा है, बाकी बचे दो अन्य आरोपियों की तलाश भी तेजी से की जा रही है.

