ABC News: कानपुर में घाटमपुर पुलिस की तार चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में तार चोरी करने वाले एक शातिर के पैर मेें गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घायल के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया था और क्षेत्र में तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह में शामिल था. पुलिस के अनुसार, घाटमपुर सर्किल में लंबे समय से तार चोरी की घटनाएं हो रही थीं. इसी को लेकर चेकिंग चल रही थी, देर रात नीबिया के पास एक मोटर साईकिल आते दिखी तो चेकिंग कर रही टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया. पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार युवकों ने वाहन वहीं छोड़ दिया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान पवन के रूप में की है. पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी और तार चोरी समेत करीब 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं. डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं.

