ABC News: शारजाह के पास बीती 9 अक्टूबर को हुए ड्रोन हमले में बचे कानपुर के मर्चेंट नेवी इंजीनियर नितिन शुक्ला अपने घर आ गए हैं. यहां पर आसपास के लोगों और व्यापारियों ने उनका स्वागत किया. आपको बता दें कि नितिन शुक्ला घटना के समय पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर में कार्यरत थे.

इस हमले में नितिन ने अपने साथ 22 अन्य लोगों को बचाया था और लाइफबोट की सहायता से जान बचाई थी. नितिन की सकुशल घर वापसी के बाद उनके परिवार में भी राहत देखी गई. नितिन ने बताया कि मर्चेंट नेवी में वह 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं. लखनऊ की कंपनी फ्लीट मैनेजमेंट में कार्यरत नितिन जून महीने में तेल लेने के लिए यूएई गए थे. इसी दौरान हॉर्मुज क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात के बीच उनका जहाज फंस गया था.

नितिन ने बताया कि हमले के वक्त जहाज पर मौजूद 21 क्रू मेंबर्स को लाइफबोट में भेजकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की और सबसे आखिर में खुद लाइफबोट में सवार हुए. हमले में उनके पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी जहाज पर ही जल गए थे. नितिन के घर लौटने पर उनका परिवार भी उत्साहित दिखा.

