ABC News: कानपुर में बीजेपी ने अपने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च से खुद का शक्ति परीक्षण किया. इस मार्च में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरूण, अजीत पाल आदि भी शामिल हुए, इसके अलावा सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोले, राज्यसभा सदस्य प्रकाश पाल, महापौर प्रमिला पांडेय समेत सभी विधायक, क्षेत्रीय और जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए.
#कानपुर ➡️ कानपुर में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा। ➡️ पैदल मार्च से BJP ने दिखाई ताकत। ➡️ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना। ➡️ SIR, EVM और चुनाव आयोग पर गुमराह करने का आरोप। ➡️ विदेशी एजेंडे से देश अस्थिर करने की कोशिश का दावा। #Kanpur #BreakingNews @brajeshpathakup #UPNews @BJP4UP #abcnewsmedia
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 4, 2026
पदयात्रा से पहले ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में सभा हुई, जिसमें डिप्टी सीएम ने एसआईआर, ईवीएम, इलेक्शन कमीशन को लेकर सपा और कांग्रेस पर गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों के एजेंडे पर देश को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है, जीतने पर ईवीएम पर कुछ नहीं लेकिन हारने पर विपक्ष डिजाइंड ड्रामा करता है, इसकी स्क्रिप्ट विदेशों में लिखी जाती है. इससे पहले यहां पर आयी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी जद्दोजहद देखने को मिली. मोतीझील तक निकाली गई पदयात्रा की वजह से काफी देर तक जाम भी लगा.

