ABC News: मसीही समुदाय के पवित्र पर्व ऑल सोल्स डे पर चुन्नीगंज स्थित कब्रिस्तान रोशनी से नहा उठा. मसीही समाज ने बड़े ही श्रद्धा भाव से आत्माओं के दिवस को परंपरागत तरीके से मनाया. इस अवसर पर यहां पर मसीही समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों की फूलों को फूलों से सजा कर वहां पर कैंडल्स जलाकर दुआ की.

क्रिश्चियन सीमेट्री बोर्ड के सचिव फादर डायमंड युसूफ ने बताया कि कानपुर में पिछले 77 सालों से ऑल सोल्स डे का पर्व लगातार मनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ईसाई धर्म में इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन ईसाई लोग अपने परिजनों, मित्रों की आत्माओं को प्यार और सम्मान से याद करते हैं. उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान में पूर्वजों की कब्रों में फूलों के अलावा इत्र जलाने के साथ कैंडिल जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

यहां पर विभिन्न चर्च के सभी फादर्स ने प्रार्थना के साथ-साथ कब्रिस्तान की सभी कब्रों पर पवित्र जल छिड़क कर आशीष प्रदान की. इसके अलावा नगर पार्षद नीतू सिंह का यहां पर सम्मान किया गया. बताया गया कि सरदार नीतू सिंह ने यहां पर अपने कोटे से सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट्स आदि लगवाई हैं.

