ABC News: फजलगंज थानाक्षेत्र के बंबा रोड सब्जी मंडी में आशनाई के चक्कर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरेापी मौके से फरार हो गए,, इस हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. मृतक की पहचान दर्शनपुरवा बंबा रोड निवासी महेश कुमार अहिरवार के पुत्र हर्षित के रूप में हुई है.
परिजनों ने बताया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करता था. पिता ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे वह घर पर चाय पी रहे थे, तभी मोहल्ले के कुछ युवकों ने आकर बताया कि उनका बेटा इलाके में ही भांग ठेके के पास लहुलूहान हालत में पड़ा है. इसके बाद परिजन इलाकाई लोगों की मदद से उसे हैलट अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महेश कुमार ने बताया कि हर्षित के सीने में बांई ओर एक चाकू मारे जाने का गहरा घाव था. डाक्टरों का कहना है कि चाकू लगने से हार्ट पंचर हो गया और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई. पिता का कहना है कि जरीब चौकी स्थित चाचा लस्सी के यहां काम करने वाले एक किशोर और उसके साथियों ने ही उनके बेटे की चाकू से गोदकर हत्या की है. हालांकि उन्होंने आशनाई को लेकर हत्या किए जाने से इनकार किया है. जिस जगह हत्या हुई है उसके सामने के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर तीन संदिग्धों को पकड़ने की चर्चा है.
एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है,

