ABC News: कानपुर के पटकापुर राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में फीलखाना पुलिस ने बिल्डर, मकान मालिक और हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद मन्नू रहमान समेत 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है. आरोप है कि फर्जी नक्शा दिखाकर बिल्डर ने अपने गैंग के साथ यह फ्लैट बेचा था. इतना ही नहीं फ्लैट में रहने पहुंचे तब पता चला कि लिफ्ट नहीं चलती और घटिया निर्माण के चलते बारिश का पानी फ्लैट के भीतर आता है.
#कानपुर ➡️ कानपुर अग्निकांड में 2 मौतों के बाद FIR दर्ज ➡️ राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में पुलिस की कार्रवाई ➡️ मृतक प्रांजल के पिता की तहरीर पर मुकदमा ➡️ पांच नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज ➡️ फीलखाना के पटकापुर में लगी थी भीषण आग #Kanpur #breakingnews #UPNews @kdakanpur @kanpurnagarpol @CMOfficeUP #abcnewsmedia
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 17, 2026
आरोप है कि विरोध करने पर बिल्डर और उसके हिस्ट्रीशीट पूर्व पार्षद मन्नू रहमान समेत अन्य ने धमकी दी. अब अग्निकांड में बेटे की जिंदा जलकर मौत होने के बाद पीड़ित अनिल बाथम की तहरीर पर फीलखाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. बताया जा रहा है कि अग्निकांड के बाद से बिल्डर समेत अन्य आरोपी घर छोड़कर भाग निकले हैं. बताया जा रहा है कि यहां पर अपार्टमेंट बनाने को लेकर पटकापुर में रहने वाले बिल्डर मोहित तिवारी के सहयोगी प्यारे खान और सफीक ने बिल्डर से मिलवाया था. इन लोगों ने बताया कि परेड निवासी पूर्व पार्षद मन्नू रहमान का केडीए में काफी प्रभाव है, उसके संरक्षण में ये लोग निर्माण कार्य कराते हैं. मोहित तिवारी को फंडिंग करने में प्यारे, सफीक और मन्नू रहमान शामिल रहते हैं., जिसके बाद पुलिस ने अनिल बाथम की तहरीर पर बिल्डर मोहित तिवारी, हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद मन्नू रहमान, प्लॉट मालिक सरबजीत कौर और बिल्डर के गुर्गे प्यारे खान व सफीक के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

भाजपा नेता की पुलिस आयुक्त से शिकायत
पटकापुर में राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड में भाजपा नेता ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है. भाजपा नेता मनीष अवस्थी का आरोप है कि बिल्डर मन्नू रहमान पटकापुर और आसपास के इलाके में तंग गलियों में अन्य इमारतें बनवा रहा है, एक दिन पहले केडीए ने जिन इमारतों को सील किया, उसमें आरेापी बिल्डर और उसके गुर्गों से जुड़ी कोई इमारत शामिल नहीं है. भाजपा नेता का आरोप है कि तंग गलियों में अपार्टमेंट बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. कुछ राजनैतिक लोग इन बिल्डर और उनके गुर्गों को संरक्षण दे रहे हैं. ऐसे में आरोपी बिल्डर और अन्य लोगों की गहनता से जांच कर एक्शन की मांग की गई है. आरोप है कि कोरोना काल से अचानक तंग गलियों में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ गई है.

