ABC News: कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार तक चलने वाली कानपुर एक्सप्रेस का आज शुभारंभ हो गया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया. इस अवसर पर रेल मंत्री ने अनवरगंज मंधना एलीवेटेड रेलवे ट्रैक का जल्द शिलान्यास होने की बात कही. इसके अलावा अमृत भारत योजना में सेंट्रल स्टेशन पर चल रहे कार्यों की तस्वीर को भी दिखाया.
#कानपुर ➡️ कानपुर एक्सप्रेस का रेलमंत्री ने किया शुभारंभ ➡️ अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल दिखाई हरी झंडी ➡️ अनवरगंज-मंधना एलीवेटेड ट्रैक का जल्द शिलान्यास ➡️ बुलेट ट्रेन से बदलेगा कानपुर का नक्शा: रेलमंत्री ➡️ दिल्ली की दूरी 1 घंटे 45 मिनट में होगी तय #Kanpur #KanpurExpress @AshwiniVaishnaw #IndianRailways #abcnewsmedia
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 16, 2026
रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन परियोजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसके चलने से कानपुर का नक्शा बदल जाएगा. कानपुर और दिल्ली के बीच की दूरी महज एक घंटा 45 मिनट की रह जाएगी. इसके अलावा लखनऊ की दूरी भी 25 मिनट की रह जाएगी. रेल मंत्री ने इस बात भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में कानपुर के लिए अन्य भी योजनाएं हैं. इस दौरान उन्होंने यूजीसी का नाम लिए बगैर कहा कि आने वाले समय में यूपी का भाग्य लिखा जाना है. ऐसे में किसी तरह की मन में जो भी बात हो, उसे भूल कर आगे बढ़ना है. कानपुर के बड़े वर्ग ने जो समस्या रखी है, उस पर एक्शन लिया गया और कोर्ट में एफीडेबिट दिया गया है. इसलिए मन में किसी तरह का संशय न रखें और पूरी ताकत के साथ यूपी के भाग्य को सुधारने में लगें. इससे पहले यहां पर सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोले ने सभा को संबोधित किया और एलीवेटेड ट्रैक, जरीब चौकी फ्लाईओवर के बारे में बातें की. सांसद ने कहा कि एलीवेटेड रेलवे ट्रैक का शिलान्यास प्रधानमंत्री से कराया जाएगा. इस अवसर पर यहां पर महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरूण, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया आदि मौजूद रहे.

