ABC News: कानपुर में फीलखाना पुलिस ने राम नारायण बाजार से चांदी व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की 24.348 किलो चांदी की 22 सिल्लियां बरामद की हैं.
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद जब चांदी व्यापारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को उन्होंने अलमारी में 30 किलो चांदी और 75 हजार रूपए कैश रखा था.इसके बाद 18 सितंबर को वारदात की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने छह दिन के सीसीटीवी फुटेज आदि चेक किए.
इसमें एक शख्स नकाब लगाए घर में घुसते दाखिल मिला. इसके बाद पुलिस ने फीलखाना में रहने वाले सुधांशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर नानाराव पार्क से पुलिस ने चोरी की 24.348 किलो चांदी की 22 सिल्लियां बरामद की. डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह जुआं और सट्टे में काफी रकम हार चुका है और उसे कवर करने के लिए उसने चोरी की घटना की. उसे चांदी व्यापारी के बारे में मालूम था कि यहां पर सोना चांदी रखा रहता है.
हालांकि, बाकी की चांदी और कैश अभी पुलिस बरामद नहीं कर पायी है. उनका कहना है कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी और वारदात में कोई अन्य तो शामिल नहीं है, इसका पता लगाया जाएगा.

