ABC News: कानपुर की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने के लिए महापौर प्रमिला पांडेय ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. इसके तहत सोमवार से सड़कों पर बजरी हटाने का सबसे पहले अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए हर जोन के सफाई कर्मचारियों को सड़कों पर फैली बजरी हटाने के अभियान में लगाया जाएगा.

नगर निगम गेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि इसके अलावा नगर निगम की जितनी भी सड़कें होंगी. वहां पर विभाग अपना बोर्ड लगाकर अधिकारी का नंबर दर्ज कराएगा. इसके अलावा, वह अन्य विभागों को पत्र भेजकर अपनी सड़क पर बोर्ड लगवाने और उस पर संबंधित अधिकारी का नंबर लिखवाने को कहेंगी. जिससे जनता को पता चले कि किस विभाग की कौन सी सड़क है. महापौर ने बताया कि अब कानपुर में जो भी सड़क का निर्माण होगा, उसमें नाली का इस्टीमेट जरूर शामिल होगा, बिना नाली के कोई सड़क पास नहीं होगी. इसे अन्य विभागों को भी भेजा जाएगा. सड़कों के निर्माण से पहले उसे उखाड़ा भी जाएगा, जिससे उसका लेवल मेनटेन रह सके. अतिक्रमण को भी हटाने को उन्होने बात कही. इसके अलावा आरटीओ रोड समेत अन्य इलाकों में होने वाले जलभराव को दूर करने के लिए भी तेजी से काम करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि 15 दिन में शहर में कुछ न कुछ बदलाव जरूर दिखने लगेगा, इन सबके बीच, वह डॉक्टर, शिक्षाविद, अधिवक्ता, बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर शहर को बेहतर बनाने पर भी मंथन करेंगी.

