ABC News: कानपुर नगर निगम सदन की बैठक के दौरान महापौर कार्यालय में हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. महापौर प्रमिला पांडेय ने मंगलवार को दावा किया कि उनके कार्यालय से एक फाइल गायब हो गई है. दावा है कि कमरों और अलमारियों की जांच कराने पर फाइल नहीं मिली है.
महापौर ने कहा कि फाइल की तलाश और मामले की जांच कराई जा रही है.अगर फाइल मिल जाती हैं तो ठीक है, अन्यथा आगे की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि पिछले दिनेां जब सदन की बैठक चल रही थी, तब महापौर कार्यालय में पत्र रिसीव कराने गए भाजपा के कौशलपुरी मंडल के मंत्री मनीष बाजपेयी को पकड़ लिया गया था. मनीष ने महापौर पुत्र पर पकड़ने और मोबाइल छीनने के आरोप लगाते हुए पुलिस के हवाले करने की बात कही. हालांकि, बाद में पुलिस ने मनीष को छोड़ दिया था. इस मामले में बागी पार्षदों ने भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात की, महापौर ने भी उनके सामने अपना पक्ष रखा था. जिसके अगले ही दिन महापौर ने अपने कार्यालय से फाइल गायब होने का आरोप लगाया है.,महापौर ने खुद के सदन में होने के बाद भी उनके कक्ष में जाने को लेकर भाजपा मंडल मंत्री पर सवाल खड़े किए हैं

