ABC News: प्यार का पंचनामा और आकाशवाणी जैसी मूवी से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. खबर आ रही है कि एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस इन दिनों एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए इंडोनेशिया के द्वीप प्रांत बाली में मौजूद हैं, जहां उनके साथ एक हादसा हो गया है और एक्ट्रेस घायल हो गई है.

आपको बता दें कि इस हादसे में नुसरत भरूचा चोटिल हो गई हैं, जिसके बाद उन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के द्वीप प्रांत बाली में मौजूद हैं. वो फिलहाल बाली में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. इस प्रोजेक्ट की शूटिंग भी जारी है और इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे की वजह से नुसरत चोटिल हो गई है.एक्सिडेंट के बाद उन्हें बाली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक,इस वक्त डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है और उनका इलाज चल रहा है. हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी ठीक-ठीक नहीं लग पाई है कि उनका चोट कितना गंभीर है और किस तरह का हादसा उनके साथ हुआ है. वहीं नुसरत की सेहत इस वक्त कैसी है उसे लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल उनके एक्सिडेंट की खबर सुनकर उनके फैंस यहां जरूर परेशान हैं और सोशल मीडिया पर उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं.

नुसरत ने की हैं कौन-कौन सी फिल्में
नुसरत भरूचा ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्हें सबसे ज्यादा पॉप्युलैरिटी ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘प्यार का पंचनामा2’ से मिली. इसके बाद वह ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके साथ ही नुसरत ‘छोरी’, ‘जनहित में जारी’, ‘राम सेतु’, ‘अकेली’ और ‘छोरी 2’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का परिचय दिया है.

आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं एक्ट्रेस
नुसरत भरूचा आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं. उनके पास ‘घूसखोर पंडत’ और ‘बुन टिक्की’ जैसी कुछ और फिल्में हैं. इसके अलावा वह रेमो डिसूजा की एक आनेवाली फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगी. इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे.

