Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एक और स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में बीसीजी टेक्नीशियन प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. परिजनों का कहना है कि छात्र का फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था, वहीं एक और जानकारी सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि छात्र ने किसी युवती से झगड़ा करने के बाद वीडियो कॉल कर अपनी जान दे दी. पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. बांदा के बबेरू निवासी मोतीलाल ने…
ABC News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 30 अप्रैल को कानपुर आएंगे. इस दौरान वह सबसे पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के हाथीपुर स्थित घर जाकर परिजनों से मिलेंगे. यहां पर वह शुभम द्विवेदी को अपनी श्रद्धांललि भी अर्पित करेंगे. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी स्पेशल फ्लाइट से होते हुए रायबरेली से कानपुर पहुंचेंगे. राहुल गांधी चकेरी एयरपोर्ट पर शाम करीब सवा 4 बजे स्पेशल फ्लाइट से लैंड करेंगे. एयरपोर्ट पर वह कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. शुभम के घर पर राहुल गांधी करीब आधा घंटा का…
ABC News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा उनके हाथीपुर स्थित घर पर पहुंचे. यहां पर शुभम को श्रद्धांजलि देने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने उनके परिजनों से मुलाकात की और आतंकी हमले के बारे में जाना. इस दौरान शुभम के पिता ने उन्हें पूरी घटना से वाकिफ कराते हुए शुभम को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की. डिप्टी सीएम ने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है, पीड़ित परिवार के जो शब्द कहे…
ABC News: कानपुर मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर सफर करने के दौरान यात्रियों को अपने मोबाइल की कनेक्टिविटी और सिग्नल के लिए जूझना नहीं पड़ेगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि बीएसएनएल ने मेट्रो के सभी अंडरग्राउंड स्टेशनों और टनल के अंदर अपने नेटवर्क को लगाया है. इसके चलते जमीन के 70 फीट नीचे भी जिन यात्रियों के पास बीएसएनएल का सिम होगा, वह मोबाइल की डेटा कनेक्टिविटी और नेटवर्क को लेकर परेशान नहीं होंगे. इसको लेकर एडवांस कम्युनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स ने बीएसएनएल के साथ अनुबंध किया है. इस करार के तहत बीएसएनएल ने 70 फीट गहराई में स्थित भूमिगत मेट्रो स्टेशनों…
ABC News: अलीगढ़ से होकर निकल रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा. काफिले को करणी सेना व क्षत्रिय समाज ने काले झंडे दिखाए और टायर भी फेंके गए. पुलिस-प्रशासन ने काफिले को रोका और रामजी लाल सुमन को वापस कर दिया. बुलंदशहर के कोतवाली देहात अंतर्ग गांव सुनहेरा में 21 अप्रैल की रात दबंगों ने काले रंग की थार से दलित समाज के चार लोगों को कुचल दिया था. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल काले रंग की थार को भी बरामद कर लिया…
ABC News: कल्याणपुर थानाक्षेत्र में बाइक टच होने पर दबंगों ने नाबालिग को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक से स्कूटी टकराने के विवाद में दबंगों ने किशोर की लात-घूसे, लाठी-डंडे व हॉकी से बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई से किशोर लहूलुहान हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी मौत हो गई. कल्याणपुर के नानकारी बगिया के रहने वाला सुमित वाल्मीकि (17) छात्र था. बीती 24 अप्रैल को वह स्कूटी से किसी काम से जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही पड़ोसी गुड्डे के…
ABC News: कानपुर में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई. जब भगवतदास घाट और गुप्तार घाट के बीच में गंगा में हजारों मछलियां मरी हुईं मिली. पूर्व पार्षद हरिओम पांडेय का कहना है कि यहां से एक नाला निकलता है जो सीधे गंगा में मिलता है. नाले का केमिकल युक्त पानी सुबह किसी झरने जैसा गंगा में गिरता है. आज सुबह जब यहां पर वह लोग टहलने के लिए आए तो देखा कि गंगा में हजारों मछलियां मरी हुई पड़ी हैं. इस पर उन्होंने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. उनका दावा है कि इसके बाद कई अफसरों के…
ABC News: यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने में 1.24 फीसदी अधिक बिजली का बिल देना होगा. पांच साल में यह पहली बार है जब बिजली की दरें बढ़ाई गई हैं. बताया जा रहा है कि ईंधन अधिभार शुल्क लागू होने से दरों में बढ़ोत्तरी हुई है. सॉफ्टवेयर में बदलाव कर नए नियम से बिजली के बिल बनाए जा रहे हैं. पहले ईंधन अधिभार शुल्क फिक्स रहता था लेकिन नया कार्य कानून लागू होने से दरें बढ़ गई हैं. प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं की अप्रैल महीने में जो भी बिजली बिल जमा किया होगा उसमें 1.24% की बढ़ोतरी…
ABC News: कानपुर में सोमवार को पारे के तेवर एक बार फिर से तल्ख देखे गए. एक दिन पहले के मुकाबले सोमवार को सूर्यदेव आसमान से आग उगलते हुए नजर आए. इसका असर यह रहा कि सुबह 11 बजे के बाद से ही धूप के तेवर काफी सख्त देखे गए. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान उछलकर 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जोकि सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. इसके अलावा दोपहर में चली गर्म हवाओं ने भी अपना कहर बरपाया, जिसकी वजह से दोपहर…
ABC News: नवाबगंज थानाक्षेत्र के चंद्र विहार सोसाइटी में फोम कारोबारी में करीब 50 लाख की चोरी को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि चोरों ने जिस समय घर में घुसकर इतनी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया, उस समय घर बिल्कुल सूना था. परिवार के लोग घर के बुजुर्ग की बाईपास सर्जरी को लेकर दिल्ली गए हुए थे. आज जब सुबह परिवार के लोग घर लौटे तो वारदात की जानकारी हुई. सूचना पाकर पुलिस ने भी मौके पर छानबीन की है. बताया जा रहा है कि नवाबगंज केसा कॉलोनी स्थित चंद्र विहार में फोम कारोबारी…
ABC News: कानपुर में मैराथन दौरा करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जब सीएसए में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ बैठक की तो स्पष्ट तौर पर कहा कि 24 अप्रैल तक कानपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए. इसमें नगरीय क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी शामिल किया जाए. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आने तक कानपुर में पार्टी संगठन, जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के द्वारा स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाए. इसमें प्लास्टिक फ्री वातावरण, कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था, गंदगी से निजात दिलाने का काम किया जाए, जिससे कानपुर स्वच्छ और सुंदर दिखाई…
ABC News: कानपुर में 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी घाटमपुर पॉवर प्लांट की पहली यूनिट का लोकार्पण करेंगे. इसको लेकर सीएम योगी ने कानपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले घाटमपुर पॉवर प्लांट का जायजा लिया. यहां पर पॉवर प्लांट के अफसरों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिसर का निरीक्षण करने के साथ बैठक की. पॉवर प्लांट के अफसरों ने बताया कि इसकी क्षमता 1980 मेगावॉट की है, जिसमें 660 मेगावॉट की तीन इकाई होंगी. पहली यूनिट का 24 अप्रैल को लोकार्पण किया जाएगा, जिसकी क्षमता 660 मेगावॉट है और लागत 9337.68 करोड़ रूपए है. बताया गया कि पूरे…
ABC News: भैरो घाट पंपिग स्टेशन में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां से बेनाझावर में रॉ वॉटर को सप्लाई करने वाली पाइप लाइन अचानक फट गई. पाइप लाइन फटने से पंपिग स्टेशन से पानी की ऐसी धारा बही कि बाहर बनी सड़क पूरी तरह से नहर में तब्दील नजर आ गई. पंपिग स्टेशन की वॉटर लाइन फटने से बाहर बस्ती के कई घरों के अंदर तक पानी घुस गया. इससे आसपास के लोगों में भी अफरातफरी मच गई. यहां पर काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह वॉटर सप्लाई को रोककर जलकल विभाग के अफसरों को…
ABC News: कांग्रेस में आलोक मिश्र-पवन गुप्ता विवाद की रार अभी शांत भी नहीं पड़ी थी कि अब एक और विवाद भड़क गया है. दरअसल, पिछले दिनों कांग्रेस ने जो प्रदर्शन किया, उसमें कई नेता ऐसे रहे जो तिलकहॉल तक तो आए लेकिन उसके बाद जुलूस में न जाकर वापस हो लिए. जब कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई तो पार्टी नेताओं का एक धड़ा, उन चेहरों की मुखालफत में जुट गया है, जो तिलकहॉल मेें केवल हाजिरी लगाकर वापस हो लिए थे. कांग्रेस में अंदरखाने चर्चा है कि लोकसभा चुनाव लड़े आलोक मिश्र भी ऐसे चेहरों में शामिल…
ABC News: तमाम उतार चढ़ावोें के बीच बहुजन समाज पार्टी ने अब 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी को लेकर बसपा कार्यालय में लंबे समय बाद बैठक का आयोजन किया, जिसमें मुख्य जोन इंचार्ज नौशाद अली समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में पार्टी को सेक्टर और बूथ स्तर पर फिर से कैसे मजबूत किया जाए, इसको लेकर पदाधिकारियों के साथ गहन मंथन किया गया. मुख्य जोन इंचार्ज ने यहां पर जुटे कार्यकर्ताओं को बताया कि यूपी में बसपा की चार बार सत्ता रह चुकी है. उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में…
यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल हुई भगवद गीता और नाट्यशास्त्र, PM मोदी ने जताई खुशी
ABC News: भगवत गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया. इसको लेकर पीएम मोदी ने खुशी जताई है. उन्होंने इसे दुनिया भर में हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण कहा. केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इस पर खुशी जताई. A proud moment for every Indian across the world! The inclusion of the Gita and Natyashastra in UNESCO’s Memory of the World Register is a global recognition of our timeless wisdom and rich culture. The Gita and Natyashastra have nurtured civilisation, and consciousness for……
ABC News: 24 अप्रैल को कानपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर गुरूवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार तैयारियों का जायजा लिया. लखनऊ से हेलीकॉप्टर से कानपुर आए मुख्य सचिव और डीजीपी सीएसए में आने के बाद सीधे नयागंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे. यहां पर यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी सुशील कुमार के साथ उन्होंने अंडरग्राउंड रूट को लेकर चर्चा की. इसके बाद नयागंज से मेट्रो में बैठकर दोनों अफसरों ने स्थानीय अफसरों और मेट्रो के एमडी के साथ गीतानगर मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की. यहां पर पीएम के रूट को लेकर…
ABC News: गोविंदपुरी के पुराने पुल पर गुरूवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दूध कंपनी की पिकअप अनियंत्रित हो गई और बाइक में टक्कर मारने के बाद पुल की रेलिंग तोड़ते हुए हवा मेें लटक गई. पिकअप के साथ बाइक सवार भी घिसटते हुए बाइक समेत नीचे गिरे. इसमें बाइक सवार एक युवक की पिकअप के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि नमस्ते इंडिया दूध कंपनी की गाड़ी दोपहर में गोविंदपुरी पुल से चावला मार्केट जा रही थी. इसके आगे बाइक सवार कानपुर देहात…
ABC News: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम होने के बाद पार्टी के नेताओं में आक्रोश देखा जा रहा है. इसके विरोध में कांग्रेसी नेताअेां ने कानपुर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इससे पहले तिलकहॉल में नगर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेसी नेता एकत्र हुए. यहां पर पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र, विकास अवस्थी, आलोक मिश्र, कृपेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, नौशाद आलम मंसूरी, अतहर नईम के साथ कांग्रेस नेताओं का जुलूस निकला तो पुलिस में भी हड़कंप मच गया. पुलिस ने पहले कोतवाली…
ABC News: हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के नारायणपुरी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपनी ही मां पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी. चीखपुकार सुनकर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. महिला फतेहपुर की रहने वाली थी, जो इलाज कराने के लिए कानपुर अपनी बेटी के घर पर रुकी थी. फतेहपुर की रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी प्रमिला सिंह (55) बेटे राजा सिंह (28) के साथ रहती थीं. प्रमिला के पति धर्मेंद्र सिंह की 5 साल पहले मौत हो…
