Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर में विकास की योजनाओं को लेकर लगातार संवेदनशील दिख रहे सांसद रमेश अवस्थी ने एक बार फिर लोकसभा में आवाज बुलंद की है. सांसद ने लोकसभा में शून्य काल में कानपुर के विकास की कड़ी में यहां पर अटल घाट से लेकर सिद्धनाथ घाट, जाजमऊ तक रिवर फ्रंट बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट बनने से कानपुर का न केवल औद्योगिक स्वरूप बेहतर होगा बल्कि सांस्कृतिक गौरव भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि इससे शहर के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी. कानपुर के विकास की दिशा में रिवर फ्रंट को बड़ा कदम बताते…
Kanpur: खुली जीप में निकलीं महापौर, बोलीं- 15 दिन का वक्त-समेट लो अवैध कब्जे; इसके बाद नहीं छोड़ूंगी
ABC News: कानपुर में अब अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी है. अतिक्रमण अभियान से पहले खुली जीप पर सवार होकर महापौर प्रमिला पांडेय निकलीं. परेड स्थित सद्भावना चौकी से नयागंज तक खुली जीप में सवार होकर जब महापौर प्रमिला पांडेय दलबल के साथ निकलीं, तो उसमें सफाई कर्मियों के साथ कूड़ा गाड़ियां भी शामिल थीं और अतिक्रमणकारियों में खौफ पैदा करने वाले बुलडोजर भी शामिल थे. खुली जीप पर पूरे रास्ते भर महापौर सभी से यह कहती रहीं कि सभी को अब 15 दिन का समय दिया जा रहा है. जो लोग भी सड़क और फुटपाथ को…
ABC News: साउथ सिटी के योगेंद्र विहार में एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद कैंची से ताबड़तोड़ वारकर खुद की जान ले ली. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के योगेंद्र विहार में रहने वाला दिनेश उर्फ अजय प्राइवेट नौकरी करता था. कुछ दिन पहले मोबाइल पर बात और चैटिंग करने को लेकर दंपति में विवाद हो गया था. इसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी. गुरुवार को दिनेश ने पत्नी को कॉल की. बताया जा रहा है कि मोबाइल…
ABC News: लोकसभा में कल पेश होने वाले वक्फ संशोधन बिल को लेकर कानपुर में पुलिस अलर्ट हो गई है. मंगलवार को अलग अलग जोन में डीसीपी की अगुवाई में पुलिस ने दंगा नियंत्रण स्कीम के तहत मॉक ड्रिल करने के साथ ही मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया. गौरतलब हो कि कानपुर में भी वक्फ संशोधन बिल को लेकर प्रदर्शन हो चुके हैं. अलविदा की नमाज के दौरान हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन भी किया गया था. मंगलवार को मॉक ड्रिल और गश्त के दौरान ड्रोन से भी निगरानी की गई.…
ABC News: गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने से 17 लोगों की मौत हो गई. आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड के साथ एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची. यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ. फैक्ट्री धुनवा रोड पर स्थित है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि कस्बे के निकट स्थित फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के कारण उसके कुछ हिस्से ढह जाने से कई श्रमिक फंस गए. वहीं बनासकांठा कलेक्टर मिहिर…
IPL मैच के बाद हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया का रिश्ता कंफर्म? MI की टीम बस में नजर आईं एक्ट्रेस
ABC News: भारतीय क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या और ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के बीच रिलेशनशिप अब कंफर्म मानी जा रही है.सोमवार को आईपीएल में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच हुए मैच में हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया उन्हें और टीम को चीयर करने स्टैंड में मौजूद थी लेकिन उन्हें मैच के बाद टीम की बस में भी देखा गया. View this post on Instagram A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla) गौरतलब हो कि आईपीएल मैचों के दौरान कई खिलाड़ियों के परिवार वाले भी स्टेडियम में आते हैं. उनके लिए बैठने की अलग व्यवस्था होती है. आईपीएल…
ABC News: दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर क्षेत्र में टोंगा द्वीप समूह में रविवार की शाम 5.48 बजे रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ये जानकारी दी है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, इस शक्तिशाली भूकंप के कारण प्रशांत महासागर के क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. Tsunami sirens in Tonga while people are on the top of buildings after 7.1 earthquake#sismo #temblor #terremoto #tsunami #tremor #Tonga pic.twitter.com/jx9JmxdHa2— Disasters Daily (@DisastersAndI) March 30, 2025 यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप टोंगा के मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व…
ABC News: केंद्र सरकार ने मणिपुर राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है. गृह मंत्रालय की ताजा अधिसूचना के अनुसार, मणिपुर राज्य को 1 अप्रैल 2025 से छह महीने के लिए फिर से ‘अशांत क्षेत्र’ के रूप में घोषित किया गया है. हालांकि, 5 जिलों के 13 पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को इस आदेश से बाहर रखा गया है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में अशांति और हिंसा की स्थिति…
ABC News: ओडिशा में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां बेंगलुरु और असम के बीच चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के 11 एसी के डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद यात्रियों के बीच हाहाकार मच गया. बताया जा रहा है कि ट्रेन चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास डीरेल हुई है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल की टीमें भेज दी गई हैं. दुर्घटना में एक शख्स की मौत हुई है, जबकि आठ यात्री घायल भी हुए हैं. ओडिशा के कटक में चौद्वार के पास बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज (30 मार्च) 11.54 बजे…
ABC News: काकादेव पुलिस ने बीटेक छात्र की आत्महत्या के मामले में ठगी करने वाले सरगना को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि विजय नगर निवासी संतोष कुमार के बेटे तनय सागर ने बीती 6 मार्च को फांसी लगाकर जान दे दी थी. छात्र के फोन से मिली चैट के मुताबिक नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने उससे 47 हजार रुपए ठग लिए थे. ठग, तनय पर और रुपए देने का दबाव बना रहे थे, जिससे परेशान होकर छात्र ने जान दे दी थी. इस मामले में पुलिस दो अभियुक्तों को पहले ही पकड़ चुकी है. बताया…
ABC News: थाईलैंड और पड़ोसी म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च 2025) की दोपहर 7.7 तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया. म्यांमार ने भूकंप की वजह से छह क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी है. भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट था. बैंकॉक में भूकंप की वजह से एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के ढहने से धूल का विशाल गुबार उठता दिखा. उस समय इमारत पर क्रेन लगी थी. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में एक बचावकर्मी ने बताया कि भूकंप की वजह से वहां भारी…
ABC News: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी. यह बढ़ोत्तरी जो 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी. केंद्र सरकार के इस फैसले से एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात मिली है. एक जनवरी से देय महंगाई भत्ते की दर अब 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गई है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है. गौरतलह हो कि गत वर्ष केंद्र सरकार ने…
ABC News: सांसद रमेश अवस्थी ने एक बार फिर लोकसभा कानपुर की बंद मिलों का मुद्दा उठाया है,, लोकसभा में बोलते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि वर्तमान में कानपुर की आबादी 60 लाख से अधिक की है. कभी मैनचेस्टर आफ ईस्ट कहा जाने वाले कानपुर में एनटीसी और बीआईसी की एक दर्जन मिलें बंद पड़ी हैं. यह सभी मिलें अब खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं. सांसद ने कहा कि मिलों के खंडहर कानपुरवासियों को चिढ़ाते हुए प्रतीत हेा रहे हैं. सांसद ने मिलों के खंडहर को कानपुर के माथे पर कलंक बताते हुए कहा कि इसको लेकर…
ABC News: कल्याणपुर में अधिवक्ता राजेश सिंह की हत्या के विरोध में कानपुर कचहरी में वकील हड़ताल पर रहे. इस दौरान बार एसोसिएशन पदाधिकारियों से मिलने के लिए पुलिस अफसर भी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ की गई अब तक की कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया. अधिवक्ताओं की हड़ताल से सबसे ज्यादा समस्या वादकारियों को उठानी पड़ी और दूर दूर से आए वादकारी अगली तारीख लेकर वापस लौट गए. इसके बाद यहां से बार और लॉयर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और यहां पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा. बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदीवर बाजपेयी…
ABC News: नेशनल हाइवे पर भारी वाहनों को तमंचे की नोक पर रोककर उनसे डीजल लूटने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. शिवराजपुर में हुई इस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए. एडीसीपी वेस्ट विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार रात अरौल के बकौटी खालवा के पास पुलिस ने जब गिरोह को रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी. हमले में अरौल थाना प्रभारी की गाड़ी के शीशे टूट गए, इस दौरान वह बाल-बाल बच गए. इसके बाद पुलिस ने आगे के थानों को…
ABC News: कल्याणपुर में अधिवक्ता राजेश सिंह की हत्या के बाद कचहरी मेें वकीलों में आक्रोश देखा जा रहा है. इसको लेकर बुधवार को कचहरी परिसर में बार और लॉयर्स पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई. इस बैठक में कहा गया कि अधिवक्ताओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं में लगातार बढ़त देखी जा रही है. इसको लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कल्याणपुर थानाक्षेत्र में जिस तरह से अधिवक्ता राजेश सिंह की पीट-पीटकर हत्या की गई, वह हमलावरों की दबंगाई को दर्शाता है. बैठक में इस बात का फैसला लिया गया कि 27…
ABC News: कानपुर विकास प्राधिकरण को लेकर ‘कल दोबारा आना’ की एक कहावत बनी थी लेकिन अब इसके बिल्कुल उलट आवंटियों का काम एक क्लिक पर होगा. आवंटियों की सुविधा के लिए केडीए ने नया प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सॉफ्टेवयर लॉन्च किया है. इस सॉफ्टवेयर के जरिए आवंटी को घर बैठे सारी सुविधा मिल जाएंगी. इस सॉफ्टवेयर में आवंटी की जमा की गई धनराशि, बकाया से लेकर अन्य सभी जानकारी उसे मिल जाएंगी. बुधवार को उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल की मौजूदगी में प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया गया. बताया गया कि जिन कामों को लेकर आवंटी को प्राधिकरण् कार्यालय आना पड़ता…
ABC News: बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद सड़क हादसे में घायल हो गई हैं. बताया जा रहा है कि बीती 24 मार्च को सोनू सूद की पत्नी की कार एक ट्रक से टकरा गई. इस दौरान सोनाली सूद के साथ उनकी बहन का बेटा और एक महिला थी. हालांकि, इस एक्सीडेंट में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का नागपुर में इलाज चल रहा है. वहीं, एक्टर ने पत्नी का हेल्थ अपडेट दिया है. सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद अपनी बहन के बेटे और एक महिला के साथ कार…
ABC News: कल्याणपुर थानाक्षेत्र में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता की बैसाखी और लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. अधिवक्ता की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया. यही नहीं, आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर को भी घेर लिया. मौके पर पहुंची पुलिस अफसरों ने फोर्स के साथ हालात को संभाला. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि कल्याणपुर खुर्द निवासी राजेश सिंह पेशे से अधिवक्ता थे. सोमवार रात वह इंद्रानगर स्थित अपनी ससुराल से वापस घर आ रहे थे. परिजनों का कहना है…
ABC News: भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष चर्चा का विषय बन गए हैं. दरअसल, भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने प्राइवेट अस्पताल के वार्ड को ही मीटिंग हॉल बनाते हुए वहां पर मंडल अध्यक्षों से लेकर प्रभारियों की बैठक ली. इस दौरान भाजपा नेता मरीजों के बेड पर बैठकर जिलाध्यक्ष के निर्देशों को सुनते रहे. इसके बाद जैसे ही इस बैठक की तस्वीरें भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर वायरल कीं, तो यह चर्चा का केंद्र बिंदु बन गईं. आपको बता दें कि भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित पैर में फ्रैक्चर की वजह से आर्यनगर स्थित निजी अस्पताल में…
