ABC News: भारतीय क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या और ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के बीच रिलेशनशिप अब कंफर्म मानी जा रही है.सोमवार को आईपीएल में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच हुए मैच में हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया उन्हें और टीम को चीयर करने स्टैंड में मौजूद थी लेकिन उन्हें मैच के बाद टीम की बस में भी देखा गया.
गौरतलब हो कि आईपीएल मैचों के दौरान कई खिलाड़ियों के परिवार वाले भी स्टेडियम में आते हैं. उनके लिए बैठने की अलग व्यवस्था होती है. आईपीएल फ्रेंचाइजी होटल से स्टेडियम या एयरपोर्ट तक के सफर की लिए खिलाड़ियों की बस के साथ परिवार की बस का भी इंतजाम करती है. मुंबई इंडियंस की केकेआर पर बड़ी जीत की बाद जैस्मिन वालिया उस बस में बैठती हुई नजर आई, जिसमें प्लेयर्स के कोचिंग स्टाफ या खिलाड़ियों के परिवार वाले सफर कर रहे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मिन वालिया उस बस में चढ़ रही हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के परिवार वाले चढ़ रहे हैं. जैस्मिन से पहले दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज बस में चढ़ती नजर आ रही है.
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस मैच को देखने के लिए जैस्मिन का जाना और फिर मैच के बाद मुंबई इंडियंस टीम की बस के पास उनकी उपस्थिति ने हार्दिक के साथ उनकी नजदीकियों को हवा दे दी है. हार्दिक के फैंस वायरल वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘हार्दिक भी खुशियों के हकदार हैं’. इससे पहले हार्दिक और जैस्मिन बीते ग्रीस में कथित तौर पर साथ छुट्टियां मनाने गए थे. दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुई थीं. फैंस ने पाया कि दोनों एक ही लोकेशन से अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर रहे थे. बता दें कि हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक की शादी साल 2020 में हुई थी. हालांकि, अब दोनों का तलाक हो चुका है.

