ABC News: बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद सड़क हादसे में घायल हो गई हैं. बताया जा रहा है कि बीती 24 मार्च को सोनू सूद की पत्नी की कार एक ट्रक से टकरा गई. इस दौरान सोनाली सूद के साथ उनकी बहन का बेटा और एक महिला थी. हालांकि, इस एक्सीडेंट में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का नागपुर में इलाज चल रहा है.

वहीं, एक्टर ने पत्नी का हेल्थ अपडेट दिया है. सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद अपनी बहन के बेटे और एक महिला के साथ कार में यात्रा कर रही थी. बताया जा रहा है कि जब ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ तब कार उनका भांजा चला रहा था. इस सड़क दुर्घटना में सोनली सूद और उनके भांजे को ज्यादा चोट लगी है और उनका इलाज चल रहा है. सोनू सूद अपनी पत्नी सोनाली सूद के पास 25 मार्च की सुबह नागपुर पहुंचे थे. सोनू सूद ने वाइफ के एक्सीडेंट को लेकर बात करते हुए बताया ‘सोनाली अभी ठीक है. ये चमत्कार है कि वो बिना हानि के बची. ओम साई राम.’

सोनू सूद के तमाम चाहने वाले फैंस उनकी पत्नी के जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना कर रहे हैं.बताते चलें कि सोनू सूद और सोनाली सूद ने साल 1996 में शादी की थी. इस कपल के दो बेटे अयान और इशांत हैं. सोनू सूद जहां पर्दे पर नजर आते हैं, वहीं उनकी पत्नी पर्दे के पीछे रहते हुए काम करती हैं. सोनाली सूद फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई अपने पति सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ को प्रोड्यूस किया था.

