Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर में रेप, सेक्स और स्नेक बाइट का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई अचरज में पड़ गया. यहां पर रेऊना थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. मामला उजागर न हो, इसलिए पीड़िता को शादी का आश्वासन देकर फिर चार साल तक उसका यौन शोषण किया. इसके बाद मंदिर में शादी कर लिखित समझौतानामा देकर सामाजिक रूप से शादी करने का आश्वासन देकर नाबालिग से सेक्स कर उसे गर्भवती बनाया. इसके बाद जब युवक सिपाही बन गया, तो पीड़ित से शादी से बचने के लिए उसे सांप से…
ABC News: नवाबगंज थानाक्षेत्र के आजादनगर में सोमवार सुबह छह बजे संदिग्ध परिस्थितयों में महिला की छत से गिरने से मौत हो गई. सूचना पाकर पहुंची मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस की पूछताछ मेें मृतक महिला का नाम शुभी गुप्ता बताया गया है.परिवार के लोगों को कहना है कि सुबह के समय वह छत पर गई थीं, तब अचानक नीचे गिर पडीं. आनन फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के पति संदीप गुप्ता बड़े कारोबारी…
ABC News: कानपुर में ई रिक्शों की बढ़ रही अराजकता और जाम की समस्या से निजात को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई. इस बैठक में जो सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा उठा, उसमें कहा गया कि कई ई रिक्शा मालिक ऐसे हैं, जिनके पास एक से अधिक ई रिक्शा हैं. इस पर मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि एक ही रिक्शा कोई भी ड्राइवर चला सकता है लेकिन उसका वैरीफिकेशन जरूर कराया जाए. बैठक में बताया गया कि कानपुर में वर्तमान में एक लाख ई रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं. मंडलायुक्त ने अनरजिस्टर्ड ई- रिक्शा के संचालन…
ABC News: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के साथ आगाज किया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में 44 रनों से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने शतक लगाया. जबकि हर्षल पटेल और सिमरजीत सिंह ने दो-दो विकेट लिए. हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 286 रन बनाए. इस दौरान ईशान किशन ने नाबाद शतक लगाया. उन्होंने 47 गेंदों में 106 रन बनाए. ईशान किशन ने 11 चौके और 6 छक्के लगाए. ट्रेविस हेड ने 67 रनों की…
ABC News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी बिठूर से उन लोगों पर जमकर हमला बोला, जो इस समय औरंगजेब के समर्थक बने हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रांति की धरा बिठूर से बोलते हुए औरंगजेब का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह जरूर कहा कि भारत में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं हो सकती, जो आक्रांता थे, जिन्होंने भारत की आस्था पर प्रहार किया, बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने के साथ धार्मिक स्थलों को नष्ट किया. सीएम योगी ने दो टूक कहा कि आक्रांताओं को जो लोग अपना आदर्श मानते हैं,…
ABC News: कानपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पर चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान मेट्रो के अफसरों ने उन्हें पूरे कार्य की जानकारी दी और बताया कि सभी अंडरग्राउंड स्टेशन से लेकर पूरे रूट का सीएमआरएस ने निरीक्षण कर लिया और अगले तीन दिनों में एनओसी मिलने की संभावना है. इस दौरान यात्री सुविधाओं को लेकर भी सीएम योगी को यहां पर जानकारी दी गई. सीएम योगी के दौरे को लेकर मेट्रो अफसर भी उत्साहित नजर आए. आपको बता दें कि मोतीझील के बाद बृजेंद्र स्वरूप पार्क होते हुए मेट्रो अंडरग्राउंड रूट पर जाएगी. अंडरग्राउंड रूट…
ABC News: अगर सब कुछ ठीक रहा तो नवरात्र से कानपुर में मेट्रो अपने अंडरग्राउंड रूट पर दौड़ती हुई नजर आएगी. इसको लेकर मेट्रो प्रबंधन सारी तैयारियां कर चुका है और इस समय अंडरग्राउंड रूट के पांचों स्टेशनों पर अंतिम दौर का कार्य चल रहा है. अंडरग्राउंड रूट को लेकर अब मेट्रो अफसरों की निगाहें सीएमआरएस की रिपोर्ट और एनओसी पर लगी हैं. माना जा रहा है कि अगले चार दिनों में सीएमआरएस की तरफ से एनओसी देने की सारी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा. रविवार को कानपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा भी इस दिशा में…
ABC News:सहारनपुर के गंगोह इलाके के सांगाखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना में तीनों बच्चों की अस्पताल में माैत हो गई जबकि पत्नी जिंदगी और माैत से जूझ रही है. बताया जा रहा है कि भाजपा जिला कार्यसमीति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी पत्नी नेहा (32), शिवांश (4), देवांश (7), श्रद्धा (8) को गोली मार दी. चारों गंभीर रूप से…
ABC News: कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने तलाक ले लिया है. आखिरकार शादी के बाद 5 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट चुका है. इस सेलिब्रिटी जोड़ी की शादी टूटने पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस निराश हो गए हैं. बताया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल से तलाक लेने के बाद धनश्री वर्मा को बतौर एलिमनी 4.75 करोड़ रुपये मिले हैं. इसको लेकर धनश्री वर्मा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. नेटिजन्स क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक की तरह धनश्री को भी खूब ट्रोल कर रहे हैं. View this…
ABC News: कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब तेज रफ्तार रोडवेज बस और अनाज लदे ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई. दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद ट्रक हाइवे किनारे गड्ढे में पलट गया. हादसे में बस चालक समेत 12 लोग घायल हो गए. बस और ट्रक की यह भिड़ंत बिधनू के मगरासा गांव के सामने आयी. यहां पर कानपुर से महोबा जा रही किदवईनगर डिपो की बस अचानक सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला. हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में…
ABC News: होली में गंगा में नहाने के दौरान हुए हादसों के बाद भी लोग चेत नहीं रहे हैं. ऐसा ही एक मामला कैंट थानाक्षेत्र के मैस्कर घाट से सामने आया, जहां पर गंगा मेला के दिन छह दोस्त नहाने पहुंच गए. बताया जा रहा है कि गंगा नहाने के दौरान दो दोस्त गहराई में जाने से डूब गए. जो दोस्त डूबे, वह पटकापुर निवासी सत्यम दीक्षित और बिरहाना रोड निवासी अभिनव पाठक बताए जा रहे हैं. परिजनों के अनुसार, दोनों प्राइवेट कंपनी ने काम करते थे. जैसे ही इस बात की सूचना परिवार को मिली तो कोहराम मच गया.…
ABC News: हाउस टैक्स के बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम अफसरों का एक्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में बुधवार सुबह नगर निगम जोन चार के अफसरों ने मोतीझील स्थित म्यूजिकल फाउंटेन में बने लश गार्डेन रेस्टोरेंट और पार्किंग को सील कर दिया. सीलिंग के दौरान बड़ी संख्या में कारें अंदर ही रह गईं. नगर निगम अफसरों ने मेन गेट पर सील लगाते हुए किसी के भी अंदर प्रवेश करने पर रोक लगा दी है. नगर निगम अफसरों का कहना है कि केडीए की इस प्रॉपर्टी पर 21.83 लाख रुपए का टैक्स बकाया है. इसी के चलते रेस्टोरेंट और उसमें…
ABC News: नवरात्र में कानपुर में अंडरग्राउंड रूट पर मेट्रो दौड़ाने की तैयारी कर रहे कानपुर मेट्रो के अधिकारी उत्साहित नजर आ रहे हैं. यात्री सेवाओं को विस्तारित करने से पहले 20 और 21 मार्च को मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त मोतीझील से सेंट्रल स्टेशन तक अंडरग्राउंड रूट और स्टेशन तक जायजा लेंगे. सीएमआरस के निरीक्षण् से पहले यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी सुशील कुमार आकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी सुशील कुमार ने लगभग 6 किमी. लम्बे मोती झील से कानपुर सेंट्रल तक सेक्शन पर सभी मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया. निरीक्षण…
ABC News: अब मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा. मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्रीय गृह सचिव की बैठक में यह फैसला लिया गया. आधार और वोटर आईडी कार्ड लिंक करने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में सह चुनाव आयुक्त और यूआईडीएआई के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मंगलवार को एक अहम बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने का काम संविधान के अनुच्छेद 326 के प्रावधानों के अनुसार ही किया जाएगा. कहा गया कि इस संबंध में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और चुनाव…
ABC News: आमतौर पर यह सुनने में आता है कि कभी तकनीकी खराबी तो पटरी पर जानवर आने आदि से ट्रेन एक ही जगह पर काफी देर तक खड़ी रही लेकिन कानपुर में एक ऐसा वाक्या सामने आया है, जिसमें एक लहंगे की वजह से वंदेभारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेन को करीब 20 मिनट तक रोक दिया गया. यह वाक्या और कहीं नहीं, बल्कि शांतिनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ. बताया जा रहा है कि नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची थी. कुछ देर बाद ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई और स्टेशन…
ABC News: रिलायंस इंडस्ट्रीज यानी अंबानी परिवार की कंपनी क्रिकेट फैंस के लिए बहुत शानदार ऑफर मार्केट में लेकर आई है. जियो सिम के उपभोक्ता अब यदि 299 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज करवाते हैं तो IPL 2025 का पूरा सीजन फ्री में देख पाएंगे. साफ शब्दों में बताएं तो जियो ने 90 दिन का फ्री सब्स्क्रिप्शन लॉन्च किया है. बता दें कि आईपीएल का अगला सीजन 22 मार्च-25 मई तक चलेगा. इस टूर्नामेंट के कुल 74 मैच 13 शहरों में खेले जाएंगे, वहीं ओपनिंग सेरेमनी को कोलकाता होस्ट करेगा. जियो ने 2 प्लान जारी किए हैं. पुराने उपभोक्ता…
ABC News: मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर सीएमआरएस के निरीक्षण से पहले यहां पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी कड़ी में कानपुर मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर पड़ने वाले सभी पांच स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का काम तेजी से चल रहा है. कानपुर मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन में आने वाले चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए साइनेज और संकेतक लगा दिए गए हैं. इसके साथ ही इन स्टेशनों पर पब्लिक इनफॉरमेशन डिस्प्ले सिस्टम की व्यवस्था को भी इंस्टॉल कर दिया गया है. गौरतलब हो कि अंडरग्राउंड…
ABC News: बॉलीवुड सोशलाइट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि मुश्किल में फंस गए हैं. ओरी और 7 अन्य लोगों के खिलाफ वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा में एक होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. मालूम हो कानून के अनुसार, कटरा में शराब बेचना, रखना और पीना सख्त मना है. #WATCH | रियासी, जम्मू-कश्मीर: रियासी SSP परमवीर सिंह ने कटरा में वैष्णो देवी के निकट कथित तौर पर शराब पीने के आरोप में ऑरी सहित 7 अन्य लोगों पर मामला दर्ज करने पर कहा, "हमें होटल के GM के माध्यम से एक शिकायत मिली जिसमें उन्होंने…
ABC News: भाजपा में लंबे समय से अटके जिलाध्यक्ष के पद को लेकर रविवार को ऐलान कर दिया गया. भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिले के जिलाध्यक्षों का ऐलान किया गया. भाजपा ने जिन नामों का ऐलान किया है, उसमें जहां उत्तर और ग्रामीण जिले के जिलाध्यक्षों में बदलाव किया गया है, वहीं दक्षिण जिले में जिलाध्यक्ष का चेहरा रिपीट किया गया है. नए जिलाध्यक्षों में अनिल दीक्षित को उत्तर जिले की कमान सौंपी गई है, जबकि दक्षिण जिले में शिवराम सिंह भदौरिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, इसके अलावा पूर्व विधायक उपेंद्र…
ABC News: भाजपा में जिलाध्यक्षों के ऐलान से पहले आर्यनगर विधानसभा में हुआ होली मिलन समारोह चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया है. दरअसल, यह होली मिलन समारोह आयोजित किया सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में शिकस्त खाए भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने लेकिन जिस तरह से होली मिलन समारोह आर्यनगर विधानसभा में आयोजित किया, उससे भाजपा की अंदरूनी राजनीति जरूर गर्मा गई है. गौरतलब हो कि सुरेश अवस्थी इससे पहले आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा, दोनों ही जगह से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हर बार शिकस्त ही मिली. पार्टी ने सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में भी उन्हें प्रत्याशी बनाया लेकिन…
