ABC News:सहारनपुर के गंगोह इलाके के सांगाखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना में तीनों बच्चों की अस्पताल में माैत हो गई जबकि पत्नी जिंदगी और माैत से जूझ रही है.

बताया जा रहा है कि भाजपा जिला कार्यसमीति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी पत्नी नेहा (32), शिवांश (4), देवांश (7), श्रद्धा (8) को गोली मार दी. चारों गंभीर रूप से घायल हो गए. गोली की आवाज सुनकर व शोर सुनकर आसपास के लोग माैके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. भाजपा नेता ने घर के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया.

बताया गया कि चारों के सिर में गोली मारी गई है. आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने माैके से ही गिरफ्तार कर लिया है. यह भी जानकारी मिली है कि भाजपा नेता कुछ दिनों से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं चल रहा था. उसके पास लाइसेंसी पिस्टल बताई गई है जिससे उसने पत्नी और बच्चाें को गोली मारी है. सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है.

पुलिस आरोपी को थाने ले गई है. माैके पर जांच पड़ताल की जा रही है. अस्पताल मेें उपचार के दौरान घायल बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा की अस्पताल में माैत हो गई है जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और माैत से जूझ रहे हैं.
इस घटना के बाद भाजपा नेता के आस पड़ोस में भी अफरातफरी का माहौल देखा गया

