Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: 24 अप्रैल को कानपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएसए मैदान से एक तरफ जहां मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का शुभारंभ करेंगे, वहीं घाटमपुर और पनकी के नए पॉवर प्लांट का भी शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा करीब 250 अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है. इसकेा लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मेट्रो स्टेशनों का जायजा लिया. इस दौरान यहां पर मौजूद कर्मचारियों से मेट्रो स्टेशनों की मौजूदा स्थिति को लेकर भी जानकारी की गई.आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कानपुर में 16 मार्च केा सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा भी प्रस्तावित है, जो…
ABC News: कानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय केशव भवन का आज शुभारंभ हो गया. केशव भवन का शुभारंभ सर संघ चालक डॉ. मोहन मधुकर भागवत ने किया. इस दौरान यहां पर उन सभी मजदूरों का सम्मान किया गया, जिन्होंने संघ के इस भवन केा बनाने का कार्य किया. इसके अलावा अंबेडकर जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार का भी लोकार्पण किया गया. यहां पर बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए समाज को कार्य करना होगा. भारत हिंदू समाज का घर है.…
ABC News: कानपुर में कल संघ के कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर सामाजिक समरसता का बड़ा संदेश दिया जाएगा. संघ की योजना के अनुसार, कारवालोनगर में संघ कार्यालय केशव भवन का शुभारंभ अंबेडकर जयंती के दिन हो रहा है. यही नहीं, संघ कार्यालय के उद्घाटन के दौरान यहां पर जो सभागार बनाया गया है, वह भी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर बनाया गया है. इसके अलावा समारेाह के दौरान यहां पर संघ के पदाधिकारी सर संघ चालक मोहन भागवत को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी भेंट करेंगे. पिछले कुछ उद्बोधनों में सर संघ चालक मोहन भागवत…
ABC News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित कानपुर दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के बीच हलचल तेज हो गई है. इसको लेकर शनिवार को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार और डीएम जितेंद्र कुमार सिंह ने निरालानगर रेलवे ग्राउंड का निरीक्षण किया. आपको बता दें कि 24 अप्रल को पीएम नरेंद्र मोदी कानपुर आकर अंडरग्राउंड रूट पर मेट्रो के कॉर्मशियल रन का शुभारंभ करेंगे. माना जा रहा है कि यही पर पनकी पॉवर हाउस के शुभारंभ के साथ अन्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसको लेकर निरालानगर मैदान में जनसभा भी होनी है. इसी को लेकर…
ABC News: फेथफुलगंज में पानी की समस्या को लेकर परेशान जनता ने जब विधायक मो. हसन रूमी को घेरा तो यहां पर विवाद खड़ा हो गया. इस दौरान सपा कार्यकर्ता और विधायक के बीच झड़प हो गई. आरोप है कि विधायक के साथ चल रहे गनर ने एक कार्यकर्ता से अभद्रता और मारपीट की, हालांकि, विधायक ने इससे इनकार किया. इस प्रकरण के बाद यहां पर हंगामा खड़ा हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि फेथफुलगंज में कई वर्षों से पानी की समस्या है, जिसको लेकर उन्होंने विधायक मो. हसन रूमी को कहा था. यहां पर रहने वाले मो.…
ABC News: कानपुर के फजलगंज थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह पेंट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. फैक्ट्री में पेंट और केमिकल भरा होने की वजह से कुछ ही पलों में आग काफी ज्यादा भयावह हो गई. बताया जा रहा है कि आग की घटना फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल में हुई. जिस समय यहां पर आग लगी, उस समय सभी मजदूर काम कर रहे थे. आग के विकराल रूप धारण करते हुए हड़कंप मच गया और मजदूर भाग खड़े हुए. फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल से निकल रही लपटें देखकर आसपास रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए. आग की विकरालता…
ABC News: नौबस्ता के मछरिया में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां पर जुमे की नमाज के बाद कुछ युवकों ने वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया. युवकों ने वक्फ बिल के विरोध में पोस्टर लहराने के साथ नारेबाजी की. बताया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन के बीच एक युवक ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास करने की कोशिश की लेकिन सतर्क पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया. इस बात की खबर जैसे ही पुलिस के आला अफसरों को मिली तो हड़कंप मच गया. इसके बाद मौके पर डीसीपी साउथ, एडीसीपी साउथ, एसीपी…
ABC News: जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट पर आज सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब यहां पर भागती दौड़ती पुलिस ने आनन फानन में जलती हुई चिता को पानी डालकर बुझवा दिया. इसके बाद पुलिस ने चिता से अधजला शव बाहर निकालकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. इस दौरान सिद्धनाथ घाट पर तमाशबीनों की काफी भीड़ देखी गई. बताया जा रहा है कि चकेरी में रहने वाले सोहन लाल द्विवेदी, जोकि पेशे से बिजली मैकेनिक थे, उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिस समय सोहन की मौत हुई, उस समय उनकी पत्नी और बच्चे मायके में थे. घर में…
ABC News: कानपुर में भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सामने रामनवमी के दौरान हुए हंगामे में दर्ज मुकदमों का मामला उठाया गया. इसको लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का कहना है कि रामनवमी के दौरान क्या हुआ, किस परिप्रेक्ष्य में मुकदमे दर्ज कराए गए, अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं है लेकिन इन सारे मामलों को दिखवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरी सच्चाई का पता करेंगे और अगर कोई अधिकारी दोषी हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी, किसी कार्यकर्ता पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. इस दौरान विपक्षी…
ABC News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में आलोक मिश्रा के आरोपों के बाद अब महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पलटवार किया है. एबीसी न्यूज ने बातचीत में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने आलोक मिश्र के बयान को लेकर दो टूक कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में जो कुछ उन्होंने बोला है, वह उनकी राजनीतिक बौखलाहट और कुंठा को प्रदर्शित करता है. पवन गुप्ता ने कहा कि अगर कोई बात थी, तो उन्हें मुझे बताना चाहिए था, वह खुद उन्हें पार्टी कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से उन्हें आमंत्रित करते हैं. हम लोगों के बीच किसी तरह…
ABC News: कांग्रेस के अंदर एक बार फिर से गुटबाजी सामने आ गई है. पार्टी के गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने गए कांग्रेस नेता आलोक मिश्र ने मंच से ऐसी बात कही, जिसमें यहां पर चल रही अंदरूनी कलह को सामने ला दिया. गुजरात में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस नेता आलोक मिश्र ने सीधे तौर पर बिना नाम लिए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता को निशाने पर लिया. हालांकि, उन्होंने यहां पर किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इतना जरूर कहा कि जिसका एक लड़का समाजवादी पार्टी में हो…
ABC News: कानपुर में साउंड सिस्टम को लेकर पुलिस के एक्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. राम नवमी के दौरान साउंड सिस्टम को लेकर पहले जहां रावतपुर और अन्य जगह आक्रोश देखा गया. वहीं, सोमवार को फजलगंज थाने में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए. फजलगंज थाना परिसर में धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने बताया कि यहां से निकलने वाले जवारा जुलूस में हर साल साउंड सिस्टम शामिल होता है. एक दिन पहले जवारा जुलूस के साथ साउंड सिस्टम बारादेवी मंदिर तक गया, उसके बाद वह वापस लौट रहा था तो…
ABC News: स्कूलों के मनमाने रवैये को लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह लगातार सख्त रवैया अपना रहे हैं. इसी को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई. इस बैठक में गुजैनी स्थित एक्मे पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के पैरेंट्स ने बताया कि स्कूल प्रबंधन अपनी तय शुदा दुकान से किताबें खरीदने का दबाव बना रहा है. इन किताबों की कीमतें भी काफी ज्यादा हैं. इसमें अलावा डीआईओएस द्वितीय और सह जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से जारी नोटिस पर पर स्कूलों ने जो रिपोर्ट पेश की, उसे भी बैठक में डीएम ने संतोषजनक न…
ABC News: अमेरिका से शुरू हुई टैरिफ वॉर ने शेयर निवेशकों की हालत खराब कर दी है. सोमवार को जिस तरह से शेयर मार्केट धड़ाम हुआ, उसका असर कानपुर के निवेशकों पर भी देखा गया. शेयर निवेशकों का अनुमान है सोमवार को जिस तरह से शेयर बाजार धड़ाम हुआ, उससे कानपुर के निवेशकों को 500 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है. शेयर मार्केट के जानकारों का कहना है कि कोविड के बाद सबसे बड़ी गैप डाउन ओपनिंग देखी गई. सोमवार की गिरावट को ऐतिहासिक बताया जा रहा है. नुकसान के चलते शेयर मार्केट के निवेशक भी काफी परेशान नजर…
Kanpur: ‘राम जी की निकली सवारी’, शोभायात्रा पर बरसे फूल, प्रभु का रथ खींचने की लगी होड़, देखें VIDEO
ABC News: रामनवमी पर कानपुर के मेस्टन रोड से शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. रामलीला भवन से निकाली गई शोभायात्रा को देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में लोग जुटे. यहां पर भगवान राम की आरती के बाद उन्हें रथ पर विराजमान किया गया. शोभायात्रा में भगवान गणेश, शंकर पार्वती, राधा कृष्ण आदि की आकर्षक झांकियों ने भी अपना आकर्षण बिखेरा. इसके अलावा पालने में झूलते भगवान राम की झांकी भी सभी का मन मोहती हुई नजर आयी. इस दौरान प्रभु श्री राम के भजनों की रसवर्षा भी शोभायात्रा मार्ग में होती रही.…
ABC News: रामनगरी अयोध्या में चहुंओर उत्सव का माहौल है. यहां पर चहुंओर आराध्य के जन्मोत्सव की खुशी है. उत्सव मनाने के लिए अयोध्यावासी ही नहीं अपितु सकल प्रदेश और देशवासी उत्सुक रहे. रविवार को सुबह से राम मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रम शुरू हो गए. दोपहर में ठीक 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया. इस मौके का साक्षी बनने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे. आने वाले भक्तों पर ड्रोन से सरयू के पवित्र जल की फुहारों से बारिश की गई. गली गली में भक्तों की कतारें दिखीं. इस…
ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बंद मकान के अंदर युवक का न्यूड अवस्था में चारपाई पर शव मिला. मृतक का दोस्त जब घर आया, तो उसे युवक का न्यूड अवस्था में शव मिला. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र करने के साथ विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक की पहचान विकास दीक्षित के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है. पत्नी और बेटी दस दिन…
Kanpur में HIT AND RUN: BMW से रेस लगाने में इनोवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत; ड्राइवर गिरफ्तार
ABC News: कानपुर में एक और हिट एंड रन का मामला सामने आया है. किदवईनगर थानाक्षेत्र में बीएमडब्ल्यू और इनोवा कारों की रेसिंग में बाइक सवार युवक की जान चली गई. बताया जा रहा है कि देर रात दोनों कार आपस में रेस लगा रही थीं और इस दौरान उनकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की थी. बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार उसे 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. उसकी बाइक के भी परखच्चे उड़ गए. संजय वन चौकी के पास हुई…
ABC News: कानपुर में पुलिस ने सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. यहां पर बिठूर और सेन पश्चिम पारा में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर आईपीएल मैच में हो रही सट्टेबाजी का खुलासा करते हुए 15 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सट्टेबाजों के पास से भारी मात्रा में कैश, मोबाइल और अन्य माल बरामद हुआ है. बिठूर में 10 सट्टेबाज पकड़े, 16.61 लाख नकद बरामदकानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आईपीएल मैच में हो रही बड़ी सट्टेबाजी का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में बिठूर में 10 सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर उनके पास से…
ABC News: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई है. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया. अभिनेता ने 87 साल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मनोज कुमार ने अपनी आखिरी सांस मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ली. बता दें कि मनोज कुमार को देशभर में उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है. उनके गाने और डायलॉग हर किसी के जज्बे को बढ़ाने का काम करते हैं. जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से मनोज कुमार की तबीयत…
