ABC News: स्कूलों के मनमाने रवैये को लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह लगातार सख्त रवैया अपना रहे हैं. इसी को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई. इस बैठक में गुजैनी स्थित एक्मे पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के पैरेंट्स ने बताया कि स्कूल प्रबंधन अपनी तय शुदा दुकान से किताबें खरीदने का दबाव बना रहा है. इन किताबों की कीमतें भी काफी ज्यादा हैं.

इसमें अलावा डीआईओएस द्वितीय और सह जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से जारी नोटिस पर पर स्कूलों ने जो रिपोर्ट पेश की, उसे भी बैठक में डीएम ने संतोषजनक न पाते हुए सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को बुधवार केा तलब किया. गौरतलब हो कि जिन स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी हुई थी, उसमें उसमें एक्मे पब्लिक स्कूल गुजैनी, चिंटल्स स्कूल रतनलालनगर, एनएलके इंटर कॉलेज अशोकनगर और जवाहरनगर, एसके विद्या निकेतन इंटर कॉलेज नौबस्ता और साकेतनगर स्थित वेंडी एकेडमी शामिल है. नोटिस के जवाब में विद्यालय प्रबंधन ने सारे आरोप गलत बताते हुए दावा किया कि छात्रों से ना तो गलत फीस वसूली जा रही है और ना ही उन्हें किताब अथवा कॉपी किसी चुनिंदा दुकान से खरीदने की को बाध्य किया जाता है. स्कूलों के इस जवाब से न तो डीएम और न ही समिति के सदस्य संतुष्ट नजर आए. ऐसे में इन सभी छह स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नौ अप्रैल को समिति के सामने सभी अभिलेखों के साथ पेश होने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही पांच सालों में जिन स्कूलों ने यूनीफॉर्म बदलवाई है, उनके खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए गए हैं. जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को मनमानी फीस वसूलने और बच्चों के आर्थिक शोषण करने वाले स्कूलों की सूची बनाकर पेश करते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

