Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर दावे करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान पर सफाई दी है. ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में दुश्मनी बढ़ती जा रही थी, इसलिए हमने सिर्फ समस्या को सुलझाने में मदद की है. ट्रंप ने कहा, “मैं यह नहीं कर रहा कि मैंने मध्यस्थता कराई. मैंने समस्या सुलझाने में मदद की.” हालांकि ट्रंप ट्रेड वाले बयान पर अडिग रहे. उन्होंने फिर कहा कि यह मामला तभी सुलझा जब मैंने व्यापार की बात की. ट्रंप ने कहा, “पिछले सप्ताह भारत और पाकिस्तान के बीच चीजें काफी खतरनाक हो रही…
ABC News: आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर कानपुर में भाजपा नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें उत्तर जिले ने जहां मोतीझील स्थित कारगिल पार्क से यात्रा निकाली तो दक्षिण जिले ने श्यामनगर में शुभम द्विवेदी के घर से यात्रा निकाली. इस तिरंगा यात्रा में भाजपा नेताओं के हाथों में तिरंगे के साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के पोस्टर भी दिखाई दिए. देशभक्ति के गीतों के बीच निकली तिरंगा यात्रा में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, महापौर प्रमिला पांडेय, उत्तर जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेता शामिल हुए.…
ABC News: कानपुर की जाजमऊ पुलिस ने 9 करोड़ की कीमत का 18 क्विंटल गांजा जलाकर नष्ट कर दिया. पुलिस ने इसे यूपी के सबसे बड़े मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क का खुलासा करके बरामद किया था. इतनी भारी संख्या में बरामद गांजा को रखने में पुलिस को परेशानी उठानी पड़ रही थी. एडिशनल पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने बताया कि एक साल पहले एक मादक पदार्थ तस्करों का गैंग पकड़ा गया था. एक ही गैंग के पास से 18 कुंतल 30 किलो गांजा बरामद हुआ था. इतनी भारी संख्या में गांजा थाने पर रखने में जगह कम होने से…
ABC News: जरीब चौकी क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के हीरागंज की तरफ उतरने को लेकर यहां के व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है. इसके विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने पूरी बाजार बंद रखी. इस दौरान हाथों में काले झंडे लेकर व्यापारियों ने जुलूस भी निकाला. हीरागंज की तरफ पुल आने के विरोध में यहां पर छोटी बड़ी किसी भी दुकान के शटर नहीं खोले गए. प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि जरीब चौकी क्रॉसिंग पर पहले पुल की जो डिजाइन पास की गई थी, वह टी आकार की थी लेकिन एलीवेटेड ट्रैक को मंजूरी मिलने के बाद…
ABC News: कलक्टरगंज गल्ला मंडी में भीषण अग्निकांड की आग पूरी तरह से बुझ भी नहीं पायी थी कि सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां पर राख के बीच एक कंकाल देखा गया. कंकाल मिलने की सूचना पर यहां पर पुलिस अफसर भी पहुंच गए. अनुमान जताया जा रहा है कि जिस शख्स का यहां पर कंकाल मिला है, वह संभवत: अग्निकांड में फंस गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जिस शख्स का कंकाल मिला है, उसकी शिनाख्त गया प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है. पुलिस की पूछताछ में पता…
ABC News: बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजाद होने का एलान किया है. बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को राज्य में दशकों से हो रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से स्वतंत्रता का एलान किया. उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं हैं. उन्होंने भारत और वैश्विक समुदाय से आजादी के लिए समर्थन देने की मांग की. उन्होंने एक्स पर लिखा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है. अब दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोग सड़कों पर हैं. उनका कहना है कि तुम मारोगे…
ABC News: कानपुर में दो साल पहले काल बनकर दौड़ी ई-बस की चपेट में आने से छह लोगों की मौत के मामले में आरोपी ड्राइवर सत्येंद्र सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. एडीजे 14 की कोर्ट में हुई सुनवाई में आरोपी के वकील ने उसके लिए न्यूनतम दंड की मांग की थी लेकिन अभियोजन से इसे गंभीर अपराध मानते हुए कठोर सजा देने की मांग की थी. आपको बता दें कि करीब दो साल पहले घंटाघर से टाटमिल जा रही ई बस अनियंत्रित हो गई थी. टाटमिल चौराहे तक इसने ऐसा कहर बरपाया था कि हादसे में छह…
ABC News: बिरहाना रोड स्थित दवा मार्केट में एक बार फिर से आग लग गई. गनीमत इस बात की रही कि जिस समय मार्केट में आग लगी, उस समय बाजार खुली नहीं थी. दुकानों के अंदर से धुआं निकलकर जब बाहर की तरफ आया तो आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. वर्षों पुरानी बाजार होने की वजह से जिस बिल्डिंग में बनी दुकानों में आग लगी, वहां तक दमकल कर्मियों को पहुंचने में भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि इस दौरान दवा मार्केट की दुकानें आग की चपेट में आ गई. सूचना…
ABC News: कानपुर में कलक्टरगंज गल्ला मंडी में आग ने जमकर तांडव मचाया. यहां पर केमिकल गोदाम से लगी आग ने मंडी की दुकानों को ऐसा चपेट में लिया कि हर तरफ हाहाकार मच गया. हालत यह थी कि कई किलोमीटर दूर से आग की लपटें और काला धुंआ दिखाई दे रहा था.पहले तो स्थानीय दुकानदारों ने यहां पर काम करने वाले मजदूरों के साथ आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तेजी से भड़कती आग ने सभी को पैर पीछे खींचने पर मजबूर कर दिया. आग की चपेट से 12 सिलेंडर फट गए हैं. ई- रिक्शा बैटरियों और केमिकल के…
ABC News: भारतीय क्रिकेट को एक हफ्ते के अंदर दो बड़े झटके लगे हैं. रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है. सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. पिछले कुछ दिनों से मीडिया में यह बात चल रही थी कि कोहली ने बीसीसीआई को अपने संन्यास के बारे में जानकारी दे दी है, लेकिन बीसीसीआई ने आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को देखते हुए उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था. हालांकि, कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने का ही फैसला किया. भारत के लिए यह…
ABC News: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्ष विराम हो गया है. भारतीय सेना की ओर से दिए जा रहे मुंहतोड़ जवाब के चलते बैकफुट आए पाकिस्तान की पहल पर भारत संघर्ष विराम के लिए राजी हुआ है. दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की है. गौरतलब हो कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की ओर से की जा रही कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने भारत संग शांति-सुलह कराने के लिए दुनियाभर के देशों से गुहार लगाई थी. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर…
ABC News: भारत सरकार ने 7 मई को अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर गुरुवार को एक बार फिर महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग की. इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी, भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह शामिल रहीं. इस दौरान भारत ने स्पष्ट किया कि उसकी सैन्य कार्रवाई केंद्रित, मापी गई और गैर-उत्तेजक थी, जिसका उद्देश्य केवल सुरक्षा था, न कि युद्ध को बढ़ावा देना. विदेश सचिव ने ब्रीफिंग के दौरान तस्वीर दिखाकर पाकिस्तान की पोल खोली. विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने माना है…
ABC News: पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत की पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद कानपुर में महाराजपुर के हाथीपुर स्थित शुभम द्विवेदी के घर पर एक बार फिर गतिविधियां तेज देखी गईं. यहां पर सुबह से ही शुभम के परिवार से मिलने वाले लोगों का तांता लगा रहा. शुभम के परिवार ने भी आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई को लेकर संतोष जताया. इस दौरान शुभम की पत्नी ऐशान्या ने पीएम मोदी, भारतीय सेना और आपरेशन सिंदूर से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद देने के साथ आतंकी हमले में जान…
ABC News: रविवार को कानपुर में आग की घटनाओं ने जमकर कहर बरपाया. देर रात नवाबगंज में खिलौनों की दुकान में आग लग गई. यहां पर आग के धुएं में दम घुटने से बुजुर्ग की मौत हो गई. वहीं, किदवईनगर स्थित चालीस दुकान बाजार में भीषण आग से आठ दुकानें स्वाहा हो गईं. आग की घटना बिरहाना रोड और ग्वालटोली में भी हुई. इससे पहले एक दिन पहले देर कल्याणपुर में केडीए हाईट्स की चौथी मंजिल में लगे फ्लैट में आग से पूरी गृहस्थी स्वाहा हो गई. नवाबगंज में खिलौनों की दुकान में आगनवाबगंज में खिलौने की दुकान में देर…
ABC News: यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन का रविवार को कानपुर इकाई का चुनाव संपन्न हुआ. नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय के सभागार में हुई चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति ने मनोज तिवारी को यूनियन की कानपुर इकाई का अध्यक्ष, रजनीश गुप्ता को महामंत्री चुना गया. इसके अलावा अंकुर द्विवेदी को संयुक्त मंत्री, अंशुमान द्विवेदी, नीतिश वर्मा और रोशन को उपाध्यक्ष चुना गया. यूनियन महामंत्री रजनीश गुप्ता ने बताया कि तीन सालों के लिए सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया है. इस दौरान 20 मई को होने वाली बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर भी यहां…
ABC News: बहुजन समाज पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को देखते हुए संगठन की मजबूती पर काम शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में रविवार को नवीन मार्केट स्थित बसपा कार्यालय में मुख्य जोन इंचार्ज नौशाद अली की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में संगठन की समीक्षा की गई. इसके साथ ही बूथ और सेक्टर लेवल पर काडर को मजबूत करते हुए किस तरह से तैयारियां करनी हैं, इसको लेकर भी मंथन किया गया. बैठक में आए हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर मायावती सरकार की उपलब्धियां भी बताने को कहा गया. मुख्य जोन इंचार्ज…
भारत ने पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का यूट्यूब अकाउंट बंद किया, कई क्रिकेटर्स के इंस्टाग्राम भी ब्लॉक
ABC News: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को भारत में ब्लॉक कर दिया. चैनल पर अब यह संदेश दिख रहा है- ‘यह सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सरकारी आदेश के कारण इस देश में उपलब्ध नहीं है.’ शहबाज शरीफ का चैनल अब तक का सबसे हाई-प्रोफाइल खाता है, जिसे भारत सरकार ने ब्लॉक किया है. इससे पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री ख्वाजा आसिफ और सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर के खाते भी ब्लॉक किए जा चुके हैं. सरकार ने केवल राजनेताओं के खिलाफ ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों,…
ABC News: राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ परिजनों से बात की. यहां पर शुभम के परिजनों से आतंकी हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने की मांग की. पूर्व राज्यपाल ने कहा कि शहीद का दर्जा देने के लिए कुछ मानदंड होते हैं, जिसको वह पार्टी नेतृत्व के सामने रखेंगे और शहीद का दर्जा दिलाने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सारे राजनीतिक…
ABC News: सिविल लाइंस में होने वाले सीवर भराव का अब स्थाई समाधान किया जाएगा. इसको लेकर 15वें वित्त आयोग से 92.24 लाख रूपए खर्च का सीवर भराव की समस्या को खत्म किया जाएगा. यहां पर अब 1600 एमएम की सीवर लाइन को डाला जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि सिविल लाइंस में अंबा नर्सिंग होम के सामने होने वाला सीवर भराव सभी को परेशान कर रहा है. जांच में पाया गया कि जलनिगम ने यहां पर लापरवाही से कार्य किया है, जिससे जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है. इसके बाद यहां पर समस्या…
ABC News: वक्फ संशोधन बिल के विरोध के बीच अब भाजपा मुस्लिमों के बीच जाकर बिल के पूरे प्रारूप और इसके लाभ के बारे में बताएगा. इसको लेकर 12 मई तक वह मुस्लिमों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाएगा. इसकी जानकारी देते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष ठीक उसी तरह मुस्लिमों को गुमराह कर रहा है, जैसा कि पूर्व में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर गुमराह किया गया था. उन्होंने कहा कि 2013 के वक्फ संशोधन में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने ऐसे अधिकार बोर्ड को दे दिए…
