Author: suniltiwari

ABC News: टीवी की फेमस एक्ट्रेस अवनीत कौर बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड तक पहुंच गईं हैं. 23 साल की अवनीत अपने करियर में तेजी से ऊंचाइयों को छू रहीं हैं. उन्होंने टीवी शोज के बाद कई फिल्मों में काम किया, और हाल में एक्ट्रेस ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज जो इस वक्त अपनी फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ से भारतीय दर्शकों के बीच छाए हुए हैं. उनके साथ अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं, इस बीच अवनीत ने अपनी कुछ और नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनके रेड हॉट अवतार को देखकर इंटरनेट…

Read More

ABC News: वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र में यूपीएटीएस ने छापेमारी कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह दोषीपुरा का रहने वाला है. आरोप है कि वह राष्ट्रविरोधी संगठन से जुड़कर भारत के खिलाफ काम कर रहा था. उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोषीपुरा निवासी मोहम्मद तुफैल को गुरुवार को आदमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. उसके पास से उसका मोबाइल फोन और सिम बरामद किया गया है. आरोप है कि तुफैल व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित राष्ट्र विरोधी संगठन बनाकर भारत की…

Read More

ABC News: अमृत भारत योजना के तहत नवनिर्मित गोविंदपुरी स्टेशन का आज वर्चुअली लोकार्पण हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से इसका वर्चुअली लोकार्पण किया. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने औपचारिक लोकार्पण किया. इस दौरान रेलवे अफसरों ने गोविंदपुरी स्टेशन पर किए गए कार्यों के बारे में बताया. यहां पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि 2014 से पहले कानपुर के रेलवे स्टेशनों की गंदगी पहचान थी. स्टेशन पर गंदगी देखकर लोग समझ जाते थे कि कानपुर आ गया, लेकिन अब वही स्टेशन वर्ल्ड क्लास रूप में विकसित किए जा रहे हैं, जिसका हिस्सा…

Read More

ABC News: बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर के लिए साल 2025 बेहद खास है. इस साल जाह्नवी कपूर ने कांस फिल्म फेस्टिवल में धमाकेदार डेब्यू कर डाला है. कुछ समय पहले ही जाह्नवी कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने के लिए फ्रांस पहुंची थीं. जाते ही जाह्नवी कपूर ने अपने ग्लैमर का जलवा फैंस को दिखाया था. इसी बीच जाह्नवी कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर उतर गई हैं. इस दौरान जाह्नवी कपूर ने पूरी महफिल ही लूट ली. अब जाह्नवी कपूर का कांस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जाह्नवी कपूर ने कांस में…

Read More

ABC News: चकेरी स्थित रामादेवी मेडिकल सेंटर से बॉलीवुड की चर्चित फिल्म गब्बर का सीन एक बार फिर जीवंत हो उठा. परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में भर्ती मरीज की मौत के बाद भी डॉक्टर उसका उपचार करते रहे और उसके नाम पर बिल भी बनता रहा. बताया जा रहा है कि फतेहपुर के हुसैनगंज निवासी राजाराम को 16 मई को गंभीर हालत में कानपुर लाया गया था. परिजनों का कहना है कि आंत फटने की वजह से उन्हें रामादेवी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया. यहां पर डॉक्टरों ने कि इलाज में करीब 60 से 70 हजार रुपये…

Read More

ABC News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के गोगूमऊ गांव में देर रात को घर के बाहर सो रहे किसान देव नारायण उर्फ दिवारी लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है​ कि चौबेपुर के गोगूमऊ गांव में रहने वाले 56 साल के देव नारायण उर्फ दिवारी लाल कटियार अविवाहित थे. रोज की तरह मंगलवार रात को भी खाने के बाद दरवाजे के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे. देर रात वहां पर एक युवक आया और उनके सीने से सटा कर गोली मार दी.…

Read More

ABC News: मोस्ट अवेटिड फिल्म वॉर 2 का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है. जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर विलेन और ऋतिक रोशन एक बार फिर से रॉ एजेंट कबीर धारीवाल का किरदार अदा कर रहे हैं. टीजर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को मेकर्स ने ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया है. फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस छोटे से टीजर में महज 15 सेकंड नजर आईं, लेकिन चंद सेकंड में उन्होंने जो धमाल मचाया है, उसकी सोशल…

Read More

ABC News: कानपुर के घाटमपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सजेती थाना क्षेत्र के डोहरू गांव निवासी अरुण सिंह और अभिषेक बाइक से घर लौट रहे थे. घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर हाइवे पर गुजेला गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. कार की टक्कर से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया.जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया.…

Read More

ABC News: अमृत भारत स्टेशन के तहत विकसित किए गए ​गोविंदपुरी स्टेशन का वर्चुअली लोकार्पण 22 मई को पीएम मोदी करेंगे. दरअसल, अमृत भारत स्टेशन के तहत जिन 103 स्टेशनों को पहले चरण में विकसित किया गया है. उसमें प्रयागराज मंडल के गोविंदपुरी और करछना स्टेशन शामिल हैं. डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि 22 मई को सुबह साढ़े नौ बजे गोविंदपुरी स्टेशन का वर्चुअली लोकार्पण पीएम मोदी करेंगे. गोविंदपुरी स्टेशन पर आयोजित होने वाले समारोह में सभी जनप्रतिनिधियों के अलावा सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संगठनों को बुलाया गया है. समारोह में आपरेशन सिंदूर को समर्पित देशभक्ति के कार्यक्रम…

Read More

ABC News: चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए इसे अब एक सप्ताह तक और बंद रखा जाएगा. भोपाल भेजे गए वन्य जीवों की सैंपल रिपोर्ट आने के बाद चिड़ियाघर को आगे खोलने पर यहां का प्रशासन फैसला लेगा. इस बीच, चिड़ियाघर में राहत की खबर यह है कि यहां पर तेदुंआ और अन्य जानवरों में सकारात्मक सुधार मिला है और मंगलवार को उन्होंने खाने में अपनी पूरी डाइट भी ली है. जिससे चिड़ियाघर के अफसरों ने भी राहत की सांस ली है. चिड़ियाघर की निदेशक श्रद्धा यादव का कहना है कि यहां पर काफी सुरक्षात्मक उपाय अपनाए…

Read More

ABC News: कोविड 19 एक बार फिर सुर्खियों में है. हांगकांग  में पिछले 10 हफ्तों में हर वीक कोविड केस 30 गुना से अधिक बढ़ गए हैं. लेकिन ये उछाल सिर्फ हांगकांग तक सीमित नहीं है. सिंगापुर में भी एक हफ्ते में करीब 30 फीसदी केस बढ़े हैं. चीन और थाईलैंड से भी कोविड के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. एशिया के सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड ​​​​​​में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. इन देशों में नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है. सिंगापुर में 1 मई से 19 मई के बीच…

Read More

ABC News: साढ़ थानाक्षेत्र के लक्ष्मणखेड़ा गांव में घर के बाहर सो रहे युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. युवक की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी. प्रेमी भी और कोई नहीं बल्कि मृतक की पत्नी का भतीजा ही निकला. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब हो कि पिछले दिनों लक्ष्मणखेड़ा गांव में रहने वाले ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह घर के बाहर सो रहा था. हत्या के इस मामले में…

Read More

ABC News: फजलगंज थानाक्षेत्र में होटल माउंटेन में अपने मित्र के साथ रूकने आयी युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. होटल के रूम से जब काफी देर तक प्रतिक्रिया नहीं आयी तो यहां के प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूछताछ में होटल के कर्मचारियों ने बताया कि एक दिन पहले एक युवक और युवती होटल में आए थे, उन्हें सेकेंड फ्लोर पर रूम नंबर 107 एलॉट किया गया था. सोमवार भोर पहर युवक अचानक स्कूटी से कहीं पर चला गया. काफी…

Read More

ABC News: भीषण गर्मी में कानपुर में आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है. रविवार सुबह साईकिल मार्केट में अचानक चार दुकानों में भीषण आग लग गई. सुबह का समय होने की वजह से उस समय सभी दुकानें बंद थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि साईकिल मार्केट की दुकानों के उपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है. पिछले कुछ दिनों से इसमें काफी ज्यादा आवाज आ रही थी, जिस पर संबंधित सबस्टेशन में शिकायत की गई थी, इस पर केस्को अफसरों ने सोमवार को लाइन को सही कराने की बात कही थी. स्थानीय लोगों का…

Read More

ABC News: ऑपरेशन सिंदूर से सदमे में आए पाकिस्तान के आतंकियों के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. आरएसएस मुख्यालय नागपुर पर 2006 में हुए आतंकी हमले की साजिश रचने वाला लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबू सैफुल्लाह पाकिस्तान में मारा गया. लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अबू सैफुल्लाह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर ढेर कर दिया. लश्कर का ये आतंकी अबू सैफुल्लाह नेपाल के जरिए आतंकी नेटवर्क को हैंडल कर रहा था. अबू सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून डाला. लश्कर का ये आतंकी भारत में तीन…

Read More

ABC News: कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में गए किसान की पेंचकस से गोदकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि सजेती थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र सचान देर रात खेत में स्थित नलकूप में सोने के लिए गया था. रविवार को जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में खेत में पहुंचे. यहां पर नलकूप से थोड़ी दूरी पर गांव के मदन सचान के खेतों में धर्मेंद्र का खून से लथपथ शव मिला तो परिजन बदहवास हो गए. घटना की…

Read More

ABC News: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. इस वीडियो में सेना के जवान आतंकी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त करते नजर आ रहे हैं. इंडियन आर्मी ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा- ‘प्लानिंग की, ट्रेनिंग की और एक्शन लिया. न्याय हुआ.” सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए वो सबक था, जो उसने दशकों से नहीं सीखा. सेना ने अपने वीडियो में कहा, “ये शुरुआत पहलगाम आतंकवादी हमले से हुई. गुस्सा नहीं लावा था. दिमाग में बस एक ही बात- अबकी बार सबक ऐसा…

Read More

ABC News: महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा जिसकी एक झलक ने उसे रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया और आज वही कत्थई आंखों वाली मासूम सी लड़की लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी है, मोनालिसा की हर पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही चंद मिंटो में वायरल हो जाती है. हाल ही में मोनालिसा ने अपना पहला एड शूट किया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इसमें मोनालिसा बदला हुआ अंदाज देखकर आपके मुंह से भी Wow निकलेगा. View this post on Instagram A post shared by Améra | Lab Diamond Jewelry (@ameradiamonds) हाल ही में…

Read More

ABC News: हरियाणा की चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर आरोप है. इसमें यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा तथा उसके पांच साथी शामिल हैं. ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है. ज्योति हिसार की रहने वाली है. ज्योति पर आरोप है कि वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को भारत की सीक्रेट और नाजुक जानकारियां दे रही थीं. वो नॉर्थ इंडिया में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क से जुड़ी हुई थीं. View this post on Instagram A…

Read More

ABC News: पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपने ‘जीरो टॉलरेंस’ के संदेश को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने के लिए इस महीने के अंत में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख साझेदार देशों में भेजेगी. संसदीय कार्य मंत्रालय की शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया, ये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत की आतंकवाद के विरुद्ध एकमत और दृढ़ रणनीति को दुनिया के सामने रखेगा. वे आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ भारत के सख्त रुख का संदेश लेकर जाएंगे. सरकार ने इन प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने वाले नेताओं का चयन…

Read More